गया से ग्लैमर तक: अरविंद कुमार सिन्हा की जज़्बे भरी उड़ान

admin
शेयर करे

रैंप, रफ्तार और रूह का अभिनय: अरविंद का डबल टैलेंट कमाल

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 09 फरवरी 2026। महाराष्ट्र की धरती पर पहली बार आयोजित ‘मिस्टर मिस मिसेज इंडिया प्लस साइज ब्यूटी पेजेंट फैशन शो – सीजन 2 (2026)’ ने यह साबित कर दिया कि सुंदरता सिर्फ आकार में नहीं, आत्मविश्वास में बसती है। 17 फरवरी 2026 को आयोजित ग्रैंड फिनाले में जब विजेताओं के नाम घोषित हुए, तो तालियों की गूंज के बीच एक नाम खास तौर पर चर्चा में रहा—अरविंद कुमार सिन्हा, प्रथम रनरअप मिस्टर इंडिया मॉडल।

पानी से मंच तक – दो दुनिया, एक जुनून

गया (बिहार) से मुंबई तक का सफर अरविंद के लिए आसान नहीं रहा। संघर्ष, जिम्मेदारियां और सपनों के बीच संतुलन बनाते हुए उन्होंने खुद को साबित किया। पेशे से कंट्री क्लब मैनेजर, लेकिन दिल से कलाकार, यही है उनकी असली पहचान। तैराकी उनके व्यक्तित्व का वह पहलू है जिसने उन्हें अनुशासन, संतुलन और मानसिक मजबूती सिखाई। पानी में उतरते ही वे सिर्फ तैराक नहीं रहते, बल्कि लक्ष्य पर केंद्रित एक योद्धा बन जाते हैं। यह खेल उनके आत्मविश्वास की बुनियाद है।

अरविंद का मानना है, “अभिनय सीखा नहीं जाता, वह भीतर से निकलता है। जब अभिनय नेचुरल हो, तभी वह दिल तक पहुंचता है। कई मंचों पर वे अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। क्लब की जिम्मेदारियों के बीच भी जब शूटिंग या मंचन का माहौल बनता है, तो उनके भीतर का कलाकार जाग उठता है। उनके अनुसार, “मौका मिला तो कुछ कर दिखाऊंगा।” उनकी यह सोच ही उन्हें अलग बनाती है। वे किरदार निभाते नहीं, उसे जीते हैं।

गया से मुंबई तक का उनका सफर चुनौतियों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी खुद को कम नहीं आंका। तैराकी ने उन्हें धैर्य दिया, अभिनय ने उन्हें अभिव्यक्ति दी, और इस मंच ने उन्हें पहचान दी। आज अरविंद कुमार सिन्हा सिर्फ एक रनरअप नहीं, बल्कि उन युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो अपने सपनों को दबा देते हैं। उनका सफर बताता है, जब जुनून सच्चा हो, तो मंच खुद रास्ता बना देता है। 

Leave a Reply

Next Post

भारत की ऐतिहासिक जीत पर जश्न में डूबा देश, सड़कों पर उतरे लोग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 मार्च 2026। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीत लिया। जैसे ही मैच खत्म हुआ, देश […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप