‘मुसाफिर कैफे’ की वेदिका पिंटो बनीं लक्ष्य की नई को-स्टार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 02 सितंबर 2026। ‘मुसाफिर कैफे’ में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचने वाली वेदिका पिंटो अब बड़े पर्दे पर एक बिल्कुल नई और दिलचस्प जोड़ी के साथ नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री को फिल्ममेकर प्रोसीत रॉय की अगली अनटाइटल्ड फिल्म के लिए साइन किया गया है, जिसमें वह लक्ष्य के साथ लीड रोल निभाएंगी।

‘राख’ से अपनी खास पहचान बनाने वाले प्रोसीत रॉय इस बार रोमांस को एक अलग अंदाज में पेश करने की तैयारी में हैं। फिल्म को साइकोलॉजिकल ड्रामा बताया जा रहा है, जिसमें प्यार, रिश्तों और रहस्य के बीच कहानी कई अप्रत्याशित मोड़ लेगी।

वहीं लक्ष्य ‘किल’, ‘चांद मेरा दिल’ और ‘द बा*र्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ जैसे अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के बाद एक बार फिर अपने अभिनय का नया रंग दिखाने के लिए तैयार हैं। उनका किरदार इस बार ज्यादा लेयर्ड और अनप्रेडिक्टेबल बताया जा रहा है। लक्ष्य और वेदिका की फ्रेश केमिस्ट्री के साथ प्रोसीत रॉय की अनोखी स्टोरीटेलिंग इस फिल्म को खास बना सकती है। फिल्म के टाइटल और अन्य डिटेल्स का फिलहाल इंतजार है, लेकिन रोमांस और साइकोलॉजिकल ट्विस्ट का यह मेल दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मिनरल नीलामी रोड शो संसाधनों की लूट की गति बढ़ाने और बांकी बचे खनिजों को लुटाने की कवायद

शेयर करेछत्तीसगढ़ के संसाधनों की सरेआम लूट, ’मित्रों’ को फायदा पहुंचाने कोयला खदानों को कौड़ियों के भाव बेच रहे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 02 सितंबर 2026। नवा रायपुर में आयोजित क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी के रोड शो को चंद पूंजीपतियों के दबाव में छत्तीसगढ़ के संसाधनों की लूट की […]

You May Like

अवैध खनन में जेसीबी ऑपरेटर को तीन साल की सजा....|....जंतर-मंतर से गेमिंग की दुनिया तक पहुंचा विरोध-प्रदर्शन....|....परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में नया मोड़....|....बहराइच में जंगल से लकड़ी लेने गए वृद्ध को बाघ ने बनाया निवाला....|....प्रदेश में किसानों के बच्चों के लिए दोगुनी हुईं छात्रवृत्ति की सीटें....|....कोलकाता भगदड़ में 19 मौतें, 5 ICU में भर्ती....|....प्रियंका चोपड़ा: एनुअल एकेडमी म्यूजियम गाला पहुंचीं अभिनेत्री....|....शुगर के मरीजों को फल खाने से डरने की जरूरत नहीं....|....इंटर मियामी की जीत में चमके लियोनल मेसी....|....कंसास में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में घुसी कार