भारत-फिलीपींस आज ब्रह्मोस मिसाइल सौदे के लिए करेंगे हस्ताक्षर, 37.5 करोड़ डॉलर की है डील

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 जनवरी 2022। भारत और फिलीपींस आज यानी 28 जनवरी को ब्रह्मोस मिसाइल सौदे को अंतिम रूप देने के लिए तैयार हैं। फिलीपींस की नौसेना के लिए सुपरसोनिक मिसाइलों की खरीद को लेकर दोनों देश 375 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर करेंगे। इस मौके पर फिलीपींस के शीर्ष रक्षा अधिकारी मौजूद रहेंगे जबकि भारत का प्रतिनिधित्व उसके राजदूत करेंगे। हाल ही में फिलीपींस ने करीब 37.5 करोड़ डॉलर (27.89 अरब रुपये) के सौदे पर मंजूरी की मुहर लगाई थी। यह सौदा क्वेजोन सिटी में फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा विभाग में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में किया जाएगा। समारोह में भाग लेने वालों में फिलीपींस के रक्षा सचिव डेल्फ़िन लोरेंजाना भी शामिल होंगे।

भारत को मिलेगा बल

बता दें कि भारत सरकार आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ रक्षा उपकरणों के कारोबार में भी स्थिति बेहतर करना चाहती है। इस कदम से बड़े हथियारों के निर्यातक बनने के भारत के प्रयासों को और बल मिलेगा। साथ ही दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लिए भारत और रूस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित मिसाइल हासिल करने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। बताते चलें कि 14 जनवरी को फिलिपीन ने अपनी नौसेना के लिए तट पर तैनात होने वाली जहाज रोधी मिसाइलों की आपूर्ति को लेकर ब्रह्मोस एयरोस्पेस के साथ 37.5 करोड़ डॉलर का अनुबंध किया था।

चीन को लगा तगड़ा झटका

यह रक्षा सौदा चीन के लिए सही नहीं मानी जा रही है। दरअसल, फिलीपींस का दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ विवाद है। फिलीपीन मरीन का इरादा ब्रह्मोस को तट-आधारित एंटी-शिप मिसाइल के रूप में इस्तेमाल करना है। दक्षिण चीन सागर उन संभावित क्षेत्रों में से एक है जहां सिस्टम को तैनात किया जा सकता है। इस सौदे में तीन बैटरी की डिलीवरी, ऑपरेटरों और अनुरक्षकों (maintainers) के लिए प्रशिक्षण और एक एकीकृत रसद समर्थन (ILS) पैकेज शामिल है। ब्रह्मोस के लिए सौदे की परिकल्पना 2017 में की गई थी और फिलीपींस के राष्ट्रपति के कार्यालय ने 2020 में सेना की “Horizon 2 Priority Projects” में इसे शामिल करने को मंजूरी दी थी।

ब्रह्मोस खरीदने वाला पहला देश

पहली बार दिसंबर 2019 में रिपोर्ट दी थी कि फिलीपींस ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम खरीदने वाला पहला देश बनने के लिए तैयार है। दोनों पक्ष 2021 की शुरुआत में राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते की प्रस्तावित यात्रा के दौरान समझौते पर हस्ताक्षर करने के इच्छुक थे लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण यह योजना विफल हो गई। बता दें कि ब्रह्मोस भारतीय नौसेना के युद्धपोतों की मुख्य हथियार प्रणाली है और इसे इसके लगभग सभी सतह प्लेटफार्मों पर तैनात किया गया है। इसका एक पानी के नीचे वाला संस्करण भी विकसित किया जा रहा है जिसका उपयोग न केवल भारत की पनडुब्बियों द्वारा किया जाएगा, बल्कि मित्र देशों को निर्यात के लिए भी पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

'रवि शास्त्री को कोच पद से हटाने में सौरव गांगुली का हाथ', पूर्व क्रिकेटर का सनसनीखेज आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 जनवरी 2022। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से भारतीय क्रिकेट में बहुत कुछ बदल गया, चाहे वह हेड कोच रवि शास्त्री का जाना हो या फिर विराट कोहली का तीनों फॉर्मेट से कप्तानी गंवाना। जहां, एक ओर भारतीय क्रिकेट इस मुसीबत से […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप