कोल इंडिया चेयरमैन का इंटरव्यू 3 मई को, लिस्ट में 7 लोगों का नाम  

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोलकाता/ बिलासपुर 22 अप्रैल 2023। कोल इंडिया के नए चेयरमैन के लिए 7 नाम शॉर्टलिस्ट किये गए हैं। चेयरमैन के चयन के लिए 3 मई 2023 को साक्षात्कार (इंटरव्यू) की तिथी तय की गई है।

लोक उद्मम चयन बोर्ड (पब्लिक इंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड ) की ओर से जारी सूचना के अनुसार 3 मई 2023 को 3.30 बजे से 5.30 बजे तक साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगा। जिन सात नाम को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उनमें तीन कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों के सीएमडी हैं। एक आईएएस, एक आईआरएस हैं। शॉर्टलिस्ट नाम में से एक भी प्राइवेट कंपनी से नहीं हैं।  मालूम हो कि कोल इंडिया के वर्तमान चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल 30 जून 2023 तक ही सेवा में हैं। इसके बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे। प्रमोद अग्रवाल की सेवानिवृत्ति के पहले कोल इंडिया के नए चेयरमैन की चयन प्रक्रिया पूरी करनी है।

साक्षात्कार के बाद नए चेयरमैन के लिए एक नाम की अनुशंसा लोक उद्मम चयन बोर्ड की ओर से भारत सरकार को किया जाएगा। इसके बाद केबिनेट की नियुक्ति कमेटी भेजे गए नाम को स्वीकृति देती है। बोर्ड की अनुशंसा के बाद नियुक्ति के लिए हरी झंडी दी जाती है।

इन्हें साक्षात्कार के लिए बुलावा

1 अंबिका प्रसाद पंडा, सीएमडी, इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड

2 पी.एम. प्रसाद, सीएमडी, सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड

3 मनोज कुमार, सीएमडी, सीएमपीडीआईएल

4 अमिताभ मुखर्जी, निदेशक (वित्त), एमडीसी लिमिटेड

5 प्रभुदयाल चिरानिया, सीनियर जीएम, बीएसएनएल

6 अशोक वर्णवाल, (आईएएस), प्रधान सचिव, (वन विभाग), मध्यप्रदेश

7 आलोक सिंह, (आईआरएस), आयकर आयुक्त

Leave a Reply

Next Post

दिल के साथ साथ रूह तक असर करेगा रूहानी और सूफी गीत "इमाम-ए-हिंद"

शेयर करेईद के मौके पर  रिलीज करने का एलान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 22 अप्रैल 2023। ईद 2023 के शुभ अवसर पर एक बेहद रूहानी और सूफी गीत “इमाम-ए-हिंद” रिलीज करने का एलान किया गया है। डीके ओमशील प्रोडक्शंस यूएसए और ओमशील प्रोडक्शन द्वारा इस गीत को जल्द ही दुनिया भर […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड