जशपुर से बीजेपी की दूसरी परिवर्तन यात्रा के लिए रायपुर से रवाना हुआ रथ: बृजमोहन ने दिखाई हरी झंडी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 14 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से 16 सितंबर को निकलने वाली बीजेपी की दूसरी परिवर्तन यात्रा के लिए आज गुरुवार को रायपुर से रथ रवाना किया गया। इस दौरान प्रदेश बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई से मंत्रोच्चारण के बीच रथ की विधिवत पूजा अर्चना कर रवाना किया गया। रायपुर दक्षिण से बीजेपी के सीनियर विधायक बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर सांसद सुनील सोनी ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोनों नेताओं ने रथ पर सवार होकर बीजेपी का झंडा लहराया।

बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि 16 तारीख को जशपुर से ये यात्रा निकलेगी। परिवर्तन यात्रा जन जागरण के लिए, केंद्रीय योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए, जन-जन तक पहुंचने के लिए, लाभार्थियों के सम्मेलन करने के लिए और राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए निकाली  जा रही है। 

39 आमसभा, 53 स्वागत सभा और रोड शो होंगे
परिवर्तन यात्रा 12 दिन में दो संभागों के 14 जिलों के 39 विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचकर 1,261 किमी का सफर तय करेगी। इस दौरान 39 आमसभाएं, 53 स्वागत सभाएं और रोड शो होंगे। इसके संयोजक मोतीलाल साहू, सांसद गुहाराम अजगले, और प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव होंगे।

हाईटेक सुविधाओं से लैस है रथ
जशपुर से 16 सितंबर को निकलने वाली परिवर्तन यात्रा रथ पूरी तरह से हाईटेक सुविधाओं से लैस है। रथ के साथ एलईडी स्क्रीन वाले प्रचार वाहन भी तैयार किए गए हैं। परिवर्तन यात्रा के दौरान बीजेपी कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी घुमाने का निर्णय लिया है। यानी कि 108 पेज का आरोप पत्र का सारांश पत्रक भी लोगों को बांटा जाएगा। 

 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी बोले- छत्तीसगढ़ हमारे देश का पावर हाउस, मिलकर देश-प्रदेश को आगे बढ़ाना है; 6350 करोड़ की रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 14 सितम्बर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायगढ़ में 6350 करोड़ की रेल परियोजनाएं देश को समर्पित की। साथ ही छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में 50 बिस्तरों वाले ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ का भी शिलान्यास किया। लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, आज छत्तीसगढ़ विकास की […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट