भाजपा की जीत का दिल्ली में जश्न: पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई दिवाली, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 दिसंबर 2023। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव परिणाम में भाजपा ने बाजी मार ली है। जिसके बाद दिल्ली में भाजपा कार्यालय पर जीत का जश्न शुरू हो गया है। दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू में भाजपा की जीत के बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।  भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस जीत का जमकर जश्न मनाया। सड़क किनारे पार्टी का झंडा हाथ में लेकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कट आउट के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

पार्टी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पर जीत का जश्न मना रहे हैं। कार्यालय के गेट पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कट आउट और पार्टी झंडे के साथ मिठाई भी बांटी। चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। अब तक रुझानों के मुताबिक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जबकि तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है।

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 161 से ज्यादा सीट पर बढ़त के साथ सत्ता की ओर बढ़ती दिख रही है, जबकि कांग्रेस 66 से ज्यादा सीट पर आगे है। भाजपा राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस से भी काफी आगे है। यहां की जनता पिछले तीन दशक से हर चुनाव में सरकार बदलती रही है। भाजपा 55 से ज्यादा सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस 32 से ज्यादा सीटों पर। इसके साथ ही कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में भी भाजपा 55 सीट पर और कांग्रेस 32 सीट पर आगे है।

Leave a Reply

Next Post

अमित शाह की रणनीति और मोदी की गारंटी राजस्थान की जनता की जीत है : वसुंधरा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जयपुर 03 दिसंबर 2023। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों में उनकी पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया जताते हुए रविवार को कहा कि जनता ने कांग्रेस के कुशासन को नकार […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प