अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ की रिलीज डेट की घोषणा,9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ की रिलीज डेट की घोषणा बुधवार को कर दी गई। ये फिल्म 9 नवंबर को एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म का एक टीजर भी जारी किया गया है। जिसमें बैकग्राउंड में आवाज सुनाई देती है कि ‘आज से तेरा नाम लक्ष्मण नहीं लक्ष्मी होगा’।

इस बारे में बताते हुए अक्षय ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘इस दिवाली आपके घरों में ‘लक्ष्मी’ के साथ एक धमाकेदार ‘बम’ भी आएगा। आ रही है #लक्ष्मी बम 9 नवंबर को, सिर्फ डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर। पागलपन से भरी एक सवारी के लिए तैयार हो जाओ, क्योंकि #ये दिवाली लक्ष्मी बम वाली।’ टीजर में स्क्रीन पर लिखा आता है, जब समाज से निकाला हुआ व्यक्ति बेहद हिंसक हो जाता है।

तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है ये फिल्म

इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा किआरा आडवाणी, तुषार कपूर, शरद केलकर, अश्विनी कल्सेकर जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर राघव लॉरेंस हैं और ये तमिल फिल्म मुनि 2: कांचना का हिंदी रीमेक है। लक्ष्मी बम पहले 22 मई 2020 को रिलीज होना था। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से इसकी रिलीज टल गई और अब ये 9 नवंबर को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

इजरायल, UAE और बहरीन के बीच हुआ अब्राहम समझौता, ट्रम्प ने कहा- पांच या छह अरब देश और जुड़ेंगे

शेयर करेसमझौते के तहत अब तीनों देश एक-दूसरे के देश में दूतावास खोलेंगे अमेरिका ने इस समझौते में सबसे अहम भूमिका निभाई है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वॉशिंगटन 16 सितम्बर 2020। इजराइल ने दो खाड़ी देशों यूएई और बहरीन के साथ ऐतिहासिक समझौता किया है। मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की […]

You May Like

जब दुनिया संकट में थी, भारत ने दिखाया रास्ता....|....रूस ने आर्कटिक में तेल निकालना शुरू किया....|....जर्मनी में पहली बार कट्टर दक्षिणपंथी दल चुनाव जीता....|....ट्रेन से गांजा तस्करी करते महिला समेत 5 गिरफ्तार....|....एमपी में तेज बारिश से राहत: 11 सितंबर से नया मौसमी तंत्र होगा एक्टिव....|....'वन नेशन-वन स्टाइपेंड' को लेकर आर-पार की लड़ाई....|....छत्तीसगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी तो खुला तस्करी का राज, 3 आरोपी गिरफ्तार....|....पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग पकड़ी रफ्तार....|....दो लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली थे, फिर 'कोका' ने पहुंचाया चोरों के घर तक....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को तीन नए जजों की सौगात