‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का बॉक्स ऑफिस पर कहर, तीसरे दिन भी बिजनेस में दिखा जबरदस्त उछाल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 28 फरवरी 2022। कंगना रनौत ने आलिया भट्ट की फिल्म को ये कहते हुए घेरा था कि फिल्म में गलत कास्टिंग किया जाना मेकर्स की सबसे बड़ी गलती है। कंगना रनौत ने आलिया भट्ट को ‘बिंबो’ कहा और ये भी कहा कि ‘पापा की परी’ को एक्टिंग आती है ये साबित करने के लिए की सौ करोड़ बॉक्स ऑफिस पर फूंके जा रहे हैं। हालांकि इस सभी बातों के जवाब में आलिया खामोश रहीं और बस इतना ही कहा कि कई बार जवाब नहीं देना भी जवाब देना ही होता है। अब ऐसा लगता है कि उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कंगना रनौत को उनकी बातों का जवाब दे रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाई आलिया
कोविड की तीसरी लहर के बाद थिएटर्स खुले थे लेकिन बावजूद इसके लोग आलिया भट्ट की फिल्म का मजा लेने सिनेमाघरों में पहुंचे। फिल्म ने पहले ही दिन 10 करोड़ 50 लाख रुपये का बिजनेस कर डाला और दूसरे दिन तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जोरदार उछाल देखने को मिला। फिल्म का दूसरे दिन का बिजनेस 13 करोड़ 32 लाख रुपये तक जा पहुंचा। जहां तक रविवार के आंकड़ों का सवाल है तो तीसरे दिन फिल्म द्वारा 15 करोड़ रुपये का बिजनेस करने की बात कही जा रही है।

फिल्म को मिलेगा शिवरात्रि का फायदा
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को फोर स्टार रेटिंग देते हुए इसे ब्रिलियंट बताया था और कहा था कि मंगलवार को महाशिवरात्रि का फायदा फिल्म को मिल सकता है। फिल्म के बिजनेस में सबसे ज्यादा गौर करने की बात ये है कि इसकी अधिकतर कमाई सिर्फ माउथ पब्लिसिटी के जरिए हो रही है। यानि जो लोग फिल्म को देखकर आ रहे हैं वही दूसरे लोगों को फिल्म देखकर आने के लिए प्रमोट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

यूपी चुनाव: वोट डालने के बाद सीएम योगी बोले-80 फीसदी सीटें जीतकर भाजपा बनाएगी रिकॉर्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   गोरखपुर 03 मार्च 2022। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को “पहले मतदान फिर जलपान” के मंत्र का पालन करते हुए गोरखनाथ स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या इंग्लिश मीडियम) के बूथ संख्या 249 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सात बजे ही बूथ पर पहुंचे मुख्यमंत्री अपने […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला