अयोध्या में रामनवमी समारोह के लिए व्यापक तैयारियां, भव्य लाइटिंग से जगमगाएगा राम मंदिर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अयोध्या 30 मार्च 2025। रामनगरी अयोध्या में रामनवमी मेला आज यानी रविवार से शुरू हो रहा है। इस अवसर पर 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस समारोह के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है ता कि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो। राम मंदिर की भव्य लाइटिंग से जगमगाएगा। सभी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है।  

श्रद्धालुओं के लिए होगी ये व्यवस्थाएं 
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा कि श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए श्रृंगारघाट से रामपथ के गेट नंबर तीन तक दरियां बिछाई जाएंगी और नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि धर्मपथ के किनारे छायादार अस्थायी शिविर स्थापित किए जाएंगे और 243 स्थानों पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अयोध्या नगर निगम ने समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं और शहर भर में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए मशीनों से लैस एक टीम तैनात की है। 

सीएम योगी ने दिए निर्देश 
बयान में कहा गया है कि अस्थायी शौचालय स्थापित किए गए हैं और एक प्रवर्तन दल मेला स्थल को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए काम कर रहा है। बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व्यक्तिगत रूप से तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। नगर निगम आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि मेले के लिए निगम पूरी तरह तैयार है तथा स्वच्छता एवं सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। धर्मपथ, रामपथ, भक्ति पथ, आरती घाट, चौधरी चरण सिंह घाट और दर्शन पथ सहित प्रमुख मार्गों पर तीन चरणीय सफाई योजना लागू की गई है। 

Leave a Reply

Next Post

गृह मंत्री अमित शाह ने बताई 2025 और 2026 के लिए भाजपा की योजना, बताया- किस मॉडल पर जीतेंगे बिहार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 30 मार्च 2025। समाज के अंतिम पायदान पर रहे लोगों को लालू शासन की विभीषिका याद दिलाएं, ताकि लोगों के बीच एक बार फिर से जंगलराज की याद ताजा हो जाए। यह एनडीए गठबंधन के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में काफी फायदेमंद साबित होगा। यह निर्देश […]

You May Like

जगदलपुर में सुधरेगी यातायात व्यवस्था:जिला प्रशासन के साथ व्यापारी संघ की हुई बैठक....|....अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन....|....आबूधाबी से इंदौर आई फ्लाइट में पहली बार सोने की तस्करी....|....महाकाल की भस्म आरती का रहस्य, अब श्मशान की राख नहीं....|....प्रज्ञानंद सेंट लुइस रैपिड-ब्लिट्ज प्रतियोगिता में शीर्ष पर....|....छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान होगा मानसून, अगले 72 घंटे भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट....|....खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध परिवहन करने वाले 12 वाहन जब्त....|....बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट छूट बंद, बिजली दर में वृद्धि, स्मार्ट मीटर से लूट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार....|....असंवेदनशील भाजपा सरकार मजदूरों के शवों को नहीं ला पाई, भाजपाई बेशर्मी से बचाव कर रहे - कांग्रेस....|....खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे