भजनलाल, मोहन यादव और विष्णुदेव के जरिये यूपी में भी जातीय आधार बढ़ाएगी भाजपा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 18 दिसंबर 2023। भाजपा शासित राज्य राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जरिये पार्टी यूपी में इन तीनों मुख्यमंत्रियों की जातियों के बीच आधार बढ़ाने में जुट गई है। पार्टी ने अपने ब्राह्मण, यादव और जनजातीय नेताओं को अपने-अपने समाज के बीच इसे पहुंचाने का संदेश दिया है कि पार्टी ने राजस्थान में ब्राह्मण, एमपी में यादव (पिछड़े) और छग में एक सामान्य आदिवासी परिवार के कार्यकर्ता को प्रदेश की कमान सौंपकर समाज का सम्मान बढ़ाया है। यूपी में लंबे अर्से से कोई ब्राह्मण मुख्यमंत्री नहीं हुआ है। यादव समाज पर अपना हक समझने वाली समाजवादी पार्टी जब भी सत्ता में आई सरकार की कमान नेतृत्व वाले परिवार में ही रही है। ऐसे में यूपी में ब्राह्मण डिप्टी सीएम के बाद राजस्थान में सीएम बनाकर पार्टी इस समाज को यह संदेश देने में जुट गई है कि उनका सम्मान भाजपा में ही है। मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्य में यादव समाज से सीएम बनाकर यूपी में यादव समाज को बताना शुरू कर दिया गया है कि भाजपा में कोई भी किसी भी पद पर पहुंच सकता है, वह यादव ही क्यों न हो। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि यादव समाज सपा में नेतृत्व का पद तो कभी नहीं पा सकता। जब भी ऐसा अवसर आएगा, अखिलेश यादव या उनका परिवार ही मौका पाएगा। यूपी में आदिवासी मतदाताओं की संख्या तो ज्यादा नहीं है, लेकिन पूर्वांचल की कुछ सीटों को यह समुदाय प्रभावित करता है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज से सीएम बनाकर पार्टी ने दलितों-आदिवासियों को यह संदेश देने का प्रयास शुरू कर दिया है कि उनके हित भाजपा में ही सुरक्षित हैं।

पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में ब्राह्मण, यादव व आदिवासी समाज के बीच अपने सियासी प्रयोग का फायदा उठाना चाहती है। पार्टी ने तीनों जातियों से जुड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों को इसके लिए सक्रिय कर दिया है। यादव समाज से जुड़े नेता और पदाधिकारी जहां मोहन यादव को सीएम बनाने के लिए पीएम मोदी का आभार जताते हुए पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स के जरिये इसका प्रचार कर रहे हैं। वहीं ब्राह्मण समाज के नेता भी अपने समाज के बीच भजनलाल शर्मा को सीएम बनाने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जता रहे हैं। जनजाति प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी विष्णुदेव साय के जरिए जनजाति समुदाय को साधने का प्रयास कर रहे हैं।

नेता और जनप्रतिनिधि समाज को बता रहे हैं कि भाजपा ने ही समाज को उचित नेतृत्व दिया है। अब इन समाजों के सामाजिक संगठनों के जरिये भी इसके लिए पीएम मोदी और भाजपा नेतृत्व का आभार प्रकट कराने की तैयारी है। उल्लेखनीय है कि यादव महासभा की ओर से तो मोहन यादव को सीएम बनाने के लिए भाजपा का आभार भी जताया जा चुका है।

Leave a Reply

Next Post

मां से बोला सागर- परेशान न हो, मैंने कुछ गलत नहीं किया, वीडियो कॉल पर दिखा बेफिक्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 18 दिसंबर 2023। वीडियो कॉल पर सागर को देखकर उसकी मां रानी की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा- ये क्या कर दिया तुमने? इस पर सागर बोला- बिल्कुल भी परेशान न हो, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं बिल्कुल ठीक हूं। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप