चुनावी रैलियों पर रोक को लेकर जल्द कोई ऐलान कर सकता है आयोग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 05 जनवरी 2022। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही सभाओं और रैलियों में कोविड प्रोटोकॉल के तहत सख्ती शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते प्रसार के बीच भी चुनावी रैलियों, बाइक रैलियों, नुक्कड़ सभा और जनसभाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने कहा है कि रैलियों पर प्रतिबंध कोविड-19 दिशा-निर्देशों के तहत लगेगा, जैसा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में किया गया था। इन रैलियों पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कानून, 2005, महामारी एक्ट, 1897 तथा राज्य आपदा नियमन कानून के तहत जिलाधिकारियों व निर्वाचन अधिकारियों को पूर्ण शक्ति दी जाएगी। वे कोरोना के प्रसार को देखते हुए अपने इलाके में रैली आयोजित करने न करने का निर्णय कर सकेंगे।

आयोग के सूत्रों ने कहा कि यदि राजनीतिक पार्टिंयां और उम्मीदवार प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते हैं तो आयोग रैलियों पर रोक लगाने से भी नहीं झिझकेगा। लेकिन यह होगा तब ही जब चुनावों की घोषणा हो जाएगी। घोषणा होते ही आयोग राज्यों का प्रशासन अपने हाथ में ले लेगा। अनुच्छेद 324 के तहत आयोग को यह शक्ति हासिल है। साथ ही आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो जाएगी।

इस हफ्ते चुनाव की घोषणा संभव
फिलहाल पांच चुनावी राज्यों यूपी, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में खूब चुनावी रैलियां हो रही हैं। लेकिन मतदान की घोषणा होते ही आयोग 9 अप्रैल 2021 को जारी कोविड प्रोटोकॉल को प्रभावी कर देगा। संभावना है कि आयोग इस हफ्ते पांचों राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर सकता है। चुनाव फरवरी और मार्च में होंगे। पंजाब को छोड़ चारों राज्यों में भाजपा की सरकार है।

फिलहाल राज्य भी ले सकता है निर्णय
आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य प्रशासन मौजूदा वक्त में भी रैलियों को नियमित कर सकता है। राज्य प्रशासन राज्य आपदा प्रबंधन एक्ट, 2005 के तहत कार्रवाई कर सकते हैं। लेकिन चूंकि चुनाव है और सत्तारूढ़ सरकारें भी अपना अपना प्रचार कर रही हैं, इसलिए राज्य सरकार ऐसा नहीं कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

COVID-19: छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 1059 नए मामले, तीन की मौत, रात्रि कर्फ्यू लागू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 05 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में अब काफी वृद्धि देखी जा रही है। मंगलवार को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के 14 जूनियर डॉक्टरों सहित 1,059 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इन […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट