मध्य प्रदेश के मुरैना में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत, थानेदार सस्पेंड, जांच के आदेश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुरैना 12 जनवरी 2021। मध्य प्रदेश के मुरैना में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले दो अलग-अलग गांव के ग्रामीण हैं। पुलिस के मुताबिक, सुमावली थाना इलाके के पहावली गांव में 5 और बागचीनी इलाके के मानपुर गांव में 7 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है. वहीं, 7 बीमार है, जिसमें से एक ही हालत गंभीर है. उसे ग्वालियर भेजा गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके कहा, ‘मुरैना की बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखदायी घटना है. मामले की जांच जारी है, लेकिन प्रथम दृष्टया सुपरविजन में लापरवाही करने पर डिस्ट्रिक्ट एक्साइज अफसर को सस्पेंड किया गया है। जांच के बाकी तथ्य जैसे ही आयेंगे, जो भी दोषी होंगे, वो छोड़े नहीं जायेंगे. हम कठोर कार्रवाई करेंगे।’

इस घटना पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुरैना की घटना बहुत ही ज़्यादा दुखद है। थानेदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं और अलग से एक जांच दल भी जा रहा है. कोई भी दोषी होगा कितना भी बड़ा हो बख्शा नहीं जाएगा।

कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना

मुरैना हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गाढ़ दूंगा, टांग दूंगा, लटका दूंगा, सब दिखावटी व गुमराह करने वाली बाते? भाजपा सरकार में माफ़ियाओ के हौसले बुलंद, सारी कार्यवाही दिखावटी, बड़े माफिया अभी भी निर्भीक होकर अपने कार्यों को अंजाम दे रहे है। PFन माफ़ियाओ को हमने नेस्तनाबूद किया था वो भाजपा सरकार आते ही फिर मैदान में।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि शराब माफ़ियाओ का क़हर जारी, उज्जैन में 16 जान लेने के बाद अब मुरैना में शराब माफ़ियाओ ने 10 के क़रीब लोगों की जाने ली। शिवराज जी, शराब माफ़िया आख़िर  कब तक यूं ही लोगों की जान लेते रहेंगे ? सरकार बीमार लोगों का समुचित इलाज करवाये और पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करे।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करे - सुशील आनंद शुक्ला

शेयर करेभाजपा बतायें राज्य के चावल में कटौती न करने केन्द्र से कब कहा? राज्य में 80 फीसदी धान खरीदी के बाद भाजपा को किसानों की सुध आ रही छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 12 जनवरी 2021। भाजपा द्वारा किये जा रहे आंदोलन पर कांग्रेस ने सवाल खड़ा किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक