एकता कपूर और मां शोभा ने ऑल्ट बालाजी के प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 10 फरवरी 2023। छोटे पर्दे की क्वीन एकता कपूर ने हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर फैंस के साथ साझा की है। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर ने 2017 में शुरू किए गए अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म अल्ट बालाजी के प्रमुख पद को छोड़ दिया है। इसकी जिम्मेदारी एक नई टीम को सौंपी गई है, जो अब सारे ऑपरेशन देखा करेगी। एकता ने पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है। 2017 में शुरू किए गए ऑल्ट बालाजी का कंटेंट बाकी प्लेटफॉर्म से हटके था और इसी वजह से यह अक्सर ही चर्चा में रहता था। इसी प्लेटफॉर्म की सीरीज ‘गंदी बात’ का विवाद तो कोर्ट तक भी पहुंच गया था। वहीं, ‘लॉकअप’ जैसे रियलिटी शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आज एकता ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के मैनेजमेंट में बदलाव की सूचना दी और इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर नई टीम का स्वागत किया है।

एकता की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर की गई प्रेस रिलीज में लिखा था कि आज आधिकारिक तौर पर एकता कपूर और शोभा कपूर ने ऑल्ट बालाजी कंपनी के प्रमुख के रूप में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनके पद छोड़ने का प्रक्रिया पिछले साल ही शुरू हो गई थी। ऑल्ट बालाजी के पास अब एक नई टीम है। दूसरे वेंचर्स पर ध्यान देने के लिए, एकता ने यह फैसला लिया है। उन्होंने पोस्ट में यह भी बताया कि अब विवेक कोका इस ओटीटी प्लेटफॉर्म के नए चीफ बिजनेस ऑफिसर होंगे। पोस्ट में लिखा था, ‘कंपनी को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि विवेक कोका ऑल्ट बालाजी के नए चीफ बिजनेस ऑफिसर हैं। कोका के नेतृत्व में ऑल्ट बालाजी का लक्ष्य उनके नक्शेकदम पर चलकर दर्शकों को हाई क्वालिटी, ओरिजिनल कंटेंट देने के अपने मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड को जारी रखना है।’

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने यूपी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का किया उद्घाटन, सीएम योगी सहित कई बड़े उद्योगपति मौजूद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 10 फरवरी 2023। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिनों तक चलने वाले इस वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का शुक्रवार को उद्घाटन किया. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश और दुनिया के कई […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण