स्वतंत्रता की लड़ाई में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान: केदार कश्यप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 21 दिसंबर 2024। आदिवासी बालक-बालिका छात्रावास जरहाभाठा में आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह जी के 167वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के आसंदी से कश्यप ने जनजातीय समुदाय के छात्र-छात्राओं एवं उनके परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में स्वतंत्रता की लड़ाई में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन्होंने हर कालखंड में अपने जल, जंगल और जमीन को बचाने व संरक्षित रखने के लिए हमेशा संघर्ष किया। आज जो जल, जंगल और जमीन संरक्षित है उसमें आदिवासियों का महत्वपूर्ण योगदान है। यह कार्यक्रम पाली तानाखार के विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम की अध्यक्षता एवं विशिष्टि अतिथि बिंद्रा नवागढ़ विधायक जनकराम ध्रुव जी के सानिध्य में संपन्न हुआ।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आदिवासी समाज से आते हैं और वे आदिवासियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। उन्होंने आदिवासी वन पट्टा अधिकार देकर जनजातीय समुदाय को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहे हैं, जिससे उनके अधिकारों की रक्षा करने में मदद मिलेगी। हमारी सरकार वर्तमान समय में 70 प्रकार से अधिक के वनोपजों की खरीदी कर रही है और आने वाले समय में इसमें और वृद्धि की जाएगी जिससे जनजातीय समुदाय आर्थिक रूप से भी सशक्त होंगे। उन्होंने छात्रावास के उपस्थित बालक-बालिकाओं से कहा कि हमें अपने पूर्वजों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ते रहना है और अपने माता-पिता और गुरूजनों का नाम रोशन करना है। आज हमारे समाज में पाश्चात्य देशों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है जिससे बच कर हमें अपनी संस्कृति को बचाकर रखना है।

इस अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों के जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का फोटो प्रदर्शनी लगाया गया जिसमें उनके संघर्षो की गाथा लिखी गई है। छात्रावास के विद्यार्थियों द्वारा कम्प्यूटर, जिम एवं जिला में आदिवासी कौशल विकास प्रशिक्षण शाला की मांग की जिसे कश्यप ने जल्द से जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया। साथ ही जनजातीय समुदाय के प्रतिभावान बच्चों को पुष्पगुच्छ एवं शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. सी.एस. उईक, ब्रजेन्द्र शुक्ला, वेद सिंह मरकाम, सुभाष सिंह परते, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग सीएल जायसवाल, वार्ड पार्षद विजय यादव, पूर्व महापौर किशोर राय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके पालक उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस ने पीएम मोदी के कुवैत जाने पर कसा तंज, कहा- मणिपुर के लोग इंतजार करते रहे और वे...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 दिसंबर 2024। कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी कुवैत यात्रा को लेकर जमकर निशाना साधा। सबसे पुरानी पार्टी ने कहा कि लगातार यात्रा करने वाले पीएम कुवैत चले गए हैं, जबकि हिंसा प्रभावित मणिपुर के लोग उनका इंतजार कर रहे हैं। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप