मोरबी हादसे के बाद गुजरात हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राज्य के सभी पुलों का सर्वेक्षण करने का दिया आदेश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अहमदाबाद 24 नवंबर 2022। गुजरात के मोरबी में भयंकर पुल हादसे के बाद हाईकोर्ट  ने भूपेंद्र सरकार को राज्य के सभी पुलों का सर्वेक्षण करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से कहा है कि यह सुनिश्चित करें कि कितने पुल उचित स्थिति में हैं?  हाईकोर्ट सभी पुलों की सूची चाहता है, जिसमें यह उल्लेख किया जाए कि उनमें से कितने समान स्थिति में हैं। सौंपी गई रिपोर्ट प्रमाणित होनी चाहिए और इसे हाईकोर्ट के सामने रखने की जरूरत है।

गुजरात हाईकोर्ट ने मोरबी हादसे में मुआवजा बढ़ाने के लिए कहा
गुजरात हाईकोर्ट ने कहा कि मामले की रिपोर्ट पढ़ने के बाद हमारा मानना है कि मृतकों और घायलों के रिश्तेदारों को दिए जाने वाले मुआवजे को बढ़ाया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि इस स्तर पर घायलों के लिए 50,000 रुपये का मुआवजा भी बहुत कम है। चोटों का विवरण, अस्पताल में भर्ती, उपचार का विवरण, अंतरिम रिपोर्ट में सामने नहीं आ रहे हैं।

30 अक्तूबर को हुआ था हादसा
बता दें कि गुजरात के मोरबी में मच्छू नदी पर बना ब्रिटिश काल का पुल 30 अक्तूबर को ढह गया था, जिसमें 47 बच्चों सहित 140 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। शीर्ष अदालत इस घटना में अपने दो रिश्तेदारों को खोने वाले व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें सीबीआई जांच की मांग, अपने परिवार के सदस्यों को खोने वालों को सम्मानजनक मुआवजा देने और नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई थी। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी दूसरे देशों के युवाओं के भी पसंदीदा नेता, कहा- भारत की छवि विश्व में बेहतर की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 नवंबर 2022। मध्य एशियाई देशों के युवाओं के पसंदीदा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वहीं, युवाओं को बॉलीवुड गाने भी खूब अच्छे लगते हैं। प्रधानमंत्री के आमंत्रण पर इंटरनेशनल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत भारत भ्रमण करने पहुंचे मध्य एशियाई देशों के युवाओं […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग