प्रगति यात्रा पर निकले सीएम नीतीश का लालू-राबड़ी शासन पर हमला, पूछा- उनके समय कोई रात में निकलता था?

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 05 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज फिर स्पष्ट कर दिया है कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में ही रहेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ऑफर का भी संदेश के जरिए जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि हम दो बार गलती से उनलोगों के साथ चले गये थे लेकिन अब उनको छोड़कर इधर आ गये हैं। अब पुराने साथियों के साथ ही है। उनलोगों ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। महिलाओं के लिए भी कोई काम नहीं किया। शाम होने के बाद कोई घर से निकलता था? 2005 के बाद हमलोगों ने काफी काम किया। सबके विकास के लिए काम किया। हमलोगों ने हिन्दू-मुस्लिम, अगड़ा-पिछड़ा, दलित-महादलित समेत सभी वर्गों के काम किया। 

लालू राबड़ी राज की दिलाई याद
सीएम नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी राज की याद दिलाते हुए कहा कि पहले महिलाओं की कैसी स्थिति थी? जब हमलोगों ने काम किया तो आज कितनी अच्छी स्थिति में महिलाएं आ गई हैं? यह सभी लोग देख रहे हैं। जब हमलोगों ने जीविका लाया तो पूरे देश में यह लागू हुआ। आज जीविका दीदी सबसे ज्यादा खुशहाल हैं। इन्हें आगे बढ़ाने के लिए काफी काम किया। हमलोग घूम रहे हैं और भी अच्छा काम होगा वह करेंगे। इन लोगों को कोई भी चीज की जरुरत होती है तो सरकार की तरफ से सहायता दी जाती है। इन लोगों को आगे बढ़ाने के लिए शुरू से ही काम कर रहे हैं। बता दें कि यह सब बातें सीएम नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर में प्रगति यात्रा के दौरान कही। उन्होंने आज मुजफ्फरपुरवासियों को 500 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात दी।

Leave a Reply

Next Post

बस्तर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्सली ढेर; एक जवान बलिदान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 05 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जिसमें चार नक्सली ढेर हो गए हैं। वहीं, डीआरजी का एक जवान बलिदान हुआ है। मौके से एके-47 और एसएलआर जैसे ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज