पुरानी सूखी खांसी को ठीक करने के घरेलू उपाय, देंगे आपको जल्द आराम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बदलते मौसम का बॉडी पर अटैक सबसे पहले खांसी के रूप में सामने आता है. बार-बार खांसी करने से अच्छी खासी परेशानी आती है। इससे गले और पसलियों में दर्द भी होने लगता है. सूखी खांसी हो जाने पर जल्दी आराम आना भी मुश्किल हो जाता है और कफ सीरप  पीने से नींद भी ज्यादा आने लगती है। सूखी खांसी होने पर कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यह बड़ी लापरवाही साबित हो सकती है। खांसी की समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो व्यक्ति को टीबी भी हो सकती है. इसके अलावा यह समस्या थ्रोट इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ा देती है. ऐसे में  खांसी के ये घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं।

शहद
एक चम्मच शहद दिन में 3 बार लें, इससे बहुत राहत मिलेगी ।

काली मिर्च
पिसी काली मिर्च को घी में भूनकर खाने से खांसी जल्दी ठीक हो जाती है ।

प्याज
आधा चम्मच प्याज के रस में 1 छोटा चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार लें ।

गर्म पानी और नमक खांसी की असरकारी दवा के तौर पर आप गर्म पानी और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप गर्म पानी में चुटकी भर नमक डालकर उससे गरारे कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको खांसी से हुए गले के दर्द से राहत मिलेगी।

हल्दी
आधा कप उबले पानी में चुटकी भर हल्दी,पिसी काली मिर्च डालकर चाय की तरह पीएं ।

नींबू
नींबू के रस में शहद मिक्स करके दिन में चार बार सेवन करने से खराश दूर होती है ।

तुलसी
तुलसी के पत्ते को काली मिर्च, मुनक्का, थोड़ा सा आटे का चोकर और मुलेठी के साथ पानी में उबाल लें. जब पानी आधा हो जाए तो उसे ठंडा करके छान लीजिए. रात में सोने से पहले गर्म करें और छोड़ी सी चीनी डालकर पिएं. 3 से 4 दिन तक इसे लेने से खांसी पूरी तरह ठीक हो जाएगी ।

त्रिफला
त्रिफला में बराबर मात्रा में शहद मिलाकर पीने से खांसी में फायदा होता है ।

Leave a Reply

Next Post

वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टूर्नामेंट में बेलारूस की अजारेंका ने 21वां टाइटल जीता,जापान की नाओमी ओसाका चोट के कारण फाइनल से हटीं

शेयर करेदुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच गर्दन की चोट के बाद भी फाइनल में पहुंच गए हैं विक्टोरिया अजारेंका का 2016 में मियामी ओपन जीतने के बाद पहला खिताब है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जापान की नाओमी ओसाका हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन के फाइनल से हट […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप