महिला सशक्तिकरण पर आधारित म्यूज़िकल फ़िल्म “अमीना” का संगीत रिलीज़

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 22 मार्च 2024। बॉलीवुड में कई फिल्में किसी पुस्तक या नाटक पर आधारित बनाई गई हैं जो हिट भी रही हैं। उर्दू के मशहूर लेखक आफताब हसनैन द्वारा लिखित प्रसिद्ध नाटक “यहां अमीना बिकती है” से प्रेरित होकर निर्माता निर्देशक कुमार राज ने हिंदी फीचर फ़िल्म “अमीना” का  ट्रेलर इन दिनों सुर्खियों में है। मुम्बई के क्लासिक रहेजा क्लब में इस महिला प्रधान फ़िल्म का म्युज़िक लांच किया गया जहां फ़िल्म से जुड़ी पूरी टीम मौजूद रही। फ़िल्म का संगीत म्युज़िक लेबल रेड रिबन ने जारी किया है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता निर्देशक अनंत महादेवन ने फ़िल्म अमीना में बेहद अहम भूमिका निभाई है। रेखा राणा ने टाइटल रोल प्ले किया है और उत्कर्ष कोली भी महत्वपूर्ण किरदार में हैं। म्युज़िक लांच के अवसर पर फ़िल्म का दमदार ट्रेलर और सभी गाने दिखाए गए। फ़िल्म में अलग अलग मूड और फ्लेवर के कुल 7 गाने हैं। पहला टाइटल सॉन्ग अमीना बिकती है बहुत ही प्रभावी है। दूसरा गीत “ले प्रतिशोध” एक प्रेरणादायक सॉन्ग है वहीं तीसरा गीत विदेशी सिंगर तूफान ने अनोखे अंदाज में गाया है। चौथा गीत एक आइटम सॉन्ग “मेरी बोली लगी” बेहद मस्ती भरा है। पांचवां गीत “रहम ए खुदा” रेखा राणा ने गाया है जो फ़िल्म की लीड एक्ट्रेस भी हैं। फ़िल्म का छठा गीत “ओ रे पिया” एक अलग रंग लिए हुए है

निर्माता निर्देशक कुमार राज ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने लेखक आफताब हसनैन का ड्रामा “यहां अमीना बिकती है” देखा था, जिसमें रेखा राणा ने केंद्रीय भूमिका निभाई थी और मैं उस नाटक से बहुत प्रभावित हुआ, मैंने उस नाटक के राइट्स लिए और उसे फ़िल्म अमीना का रुप दिया जिसमें कई मनोरंजक टर्न ट्विस्ट भी डाले गए हैं। फ़िल्म की कहानी पटकथा और संवाद उपन्यासकार आफताब हसनैन और डॉ प्रोफेसर किशन एच. पवार ने मिलकर लिखे हैं। कुमार राज ने आगे कहा कि यह वर्षों पहले घटी अमीना की सच्ची कहानी है। लेकिन उस कहानी में आज की मीना भी जुड़ गई है और जब उसपर अत्याचार होता है तो वह कहती है कि “मैं अमीना नही मीना हूँ, मैं सुसाइड नहीं करूंगी।” दरअसल यह फ़िल्म महिला सशक्तिकरण के नारे को बुलंद करती है। हॉलीवुड फ़िल्म बर्डमैन की तरह अमीना में भी 20-25 मिनट का नाटक बीच बीच में आता है और ऐसा प्रयोग पहली बार बॉलीवुड मे किया गया है।

मर्चेंट नेवी में मास्टर मेरिनर रह चुके निर्माता निर्देशक कुमार राज ने कहा कि फ़िल्म अमीना से इंडस्ट्री के काफी दिग्गज लोगों के नाम जुड़े हुए हैं। फ़िल्म का बैकग्राउंड स्कोर देवदास और हम दिल दे चुके सनम के संगीतकार इस्माइल दरबार ने दिया है। फ़िल्म में रज़ा मुराद ने वाइस ओवर दिया है वहीं जावेद अली की आवाज में एक खूबसूरत गीत है। शाहरुख खान की फ़िल्म डंकी और ड्रीम गर्ल 2 जैसी कई बड़ी फिल्मों से जुड़े रहे साउंड डिज़ाइनर निहार रंजन सामल हमारी फ़िल्म अमीना के साउंड इंजीनियर हैं। इस साल ईद के मौके पर फ़िल्म अमीना 12 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फ़िल्म के सह निर्माता धरम और इपी विनोद यादव हैं।

Leave a Reply

Next Post

एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगा "एजीएल"-रणबीर कपूर

शेयर करेएशियन ग्रेनिटो इंडिया लिमिटेड ने ‘एजीएल’ के लिए रणबीर कपूर को बनाया ब्रांड एंबेसडर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग) मुंबई 22 मार्च 2024। भारत की अग्रणी टाइल्स, इंजीनियर्ड मार्बल, क्वार्ट्ज और बाथवेयर ब्रांड्स में से एक एशियन ग्रेनिटो इंडिया लिमिटेड (एजीएल) बॉलीवुड हार्टथ्रोब रणबीर कपूर को अपने ब्रांड एंबेसडर के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप