हड्डियों की कमजोरी और कम उम्र में गठिया की दिक्कत? इन वजहों से बढ़ रही हैं ऐसी समस्याएं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 नवंबर 2022। शारीरिक संरचना और स्थिरता को ठीक रखने के लिए हड्डियों का स्वस्थ रहना सबसे आवश्यक माना जाता है। शारीरिक संरचना को ठीक रखने के अलावा, महत्वपूर्ण अंगों की रक्षा करने, मांसपेशियों को सुरक्षा देने और कैल्शियम के भंडारण में भी हड्डियों की विशेष भूमिका होती है। इसमें होने वाली किसी भी प्रकार की समस्या का असर शरीर की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है, यही कारण है सभी लोगों को कम उम्र से ही हड्डियों को स्वस्थ रखने वाले उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है। हालांकि देखा गया है कि कुछ कारकों के चलते कम उम्र के लोगों में हड्डियों की कमजोरी और इससे संबंधित कई प्रकार के रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हमारी हड्डियों में प्राकृतिक तौर से लगातार बदलाव होता रहता है। नई हड्डियां बनती हैं और पुरानी हड्डियां नष्ट होती रहती हैं। हालांकि नई हड्डियों के निर्माण के लिए शरीर को नियमित रूप से कई प्रकार के आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिसे भोजन के माध्यम से प्राप्त करना बहुत आवश्यक माना जाता है। हमारी जीवनशैली और आहार से संबंधित कई प्रकार की समस्याओं के कारण हड्डियों के घनत्व को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कि किन वजहों से कम उम्र में ही लोगों में हड्डियों की कमजोरी और इससे संबंधित बीमारियों का जोखिम बढ़ता जा रहा है?

शारीरिक निष्क्रियता से बढ़ता खतरा

शारीरिक निष्क्रियता संपूर्ण शरीर के लिए नुकसानदायक मानी जाती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग शारीरिक रूप से निष्क्रिय होते हैं, उनमें अपने उम्र के अन्य लोगों की तुलना में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर समस्याओं के विकसित होने का खतरा अधिक हो सकता है। नियमित व्यायाम और योग की आदत शरीर में रक्त के संचार को ठीक रखने के अलावा कई अन्य प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में आपके लिए लाभकारी हो सकती है।

आहार में कैल्शियम-विटामिन डी की कमी

कैल्शियम हमारे शरीर के लिए आवश्यक अति महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। हड्डियों के साथ-साथ दांतों की मजबूती के लिए भी इस पोषक तत्व की सभी को आवश्यकता होती है। आहार में कैल्शियम की कमी होने से हड्डियों की समस्या विकसित होने का खतरा हो सकता, इसी प्रकार से विटामिन-डी की कमी के कारण भी हड्डियों की समस्या हो सकती है। भोजन के माध्यम से इन पोषक तत्वों को प्राप्त करना जरूर सुनिश्चित करें। इसके लिए डेयरी उत्पादों, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना बेहतर विकल्प हो सकता है।

वजन बढ़ना हड्डियों के लिए नुकसानदायक

दुनियाभर में तेजी से बढ़ती आर्थराइटिस की समस्याओं के लिए बढ़े वजन को प्रमुख कारक के तौर पर जाना जाता है। वजन अधिक होने से घुटनों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ता है जिससे हड्डियों के रोग विशेषकर गठिया की समस्या विकसित होने का खतरा अधिक हो सकता है। मोटापा के कारण हड्डियों के नरम ऊतकों को क्षति और क्रोनिक ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक पुरुषों की तुलना में महिलाओं में वजन बढ़ने और इसके कारण गठिया की समस्या अधिक देखी जाती है।

तंबाकू और शराब का सेवन

शोध बताते हैं कि तंबाकू और शराब के सेवन की आदत से हड्डियां कमजोर होती हैं। तंबाकू के सेवन से हड्डियों के ऊतकों की क्षति का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा शोधकर्ताओं ने पाया कि शराब का सेवन ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ा देता है। तंबाकू और शराब के सेवन के कारण हड्डियों की बीमारियों के साथ फेफड़ों और हृदय से संबंधित समस्याओं का खतरा भी अधिक होता है। इस आदत से तुरंत दूरी बना लें.

Leave a Reply

Next Post

उमा भारती ने किया परिजनों का परित्याग, अब कहलाएंगी 'दीदी मां', बोलीं- गुरु की बात मानी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 05 नवंबर 2022। पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने बड़ा ऐलान किया है। उमा भारती ने 17 नवंबर से परिवारजनों से सभी तरह के संबंध समाप्त कर विश्व को अपना परिवार बनाने का फैसला किया है। अब उमा भारती नाम […]

You May Like

वाईएसआरसीपी, टीडीपी और जनसेना भाजपा की बी टीम', आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर भड़के राहुल गांधी....|....तरुण तहलियानी की मौजूदगी में अनन्‍या पांडे ने किया "तस्‍वा" का उद्घाटन....|....सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद....|....झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शुरू....|....बीजापुर में 12 नक्सलियों के शव को जिला अस्पताल लाया गया....|....करीना कपूर को मध्य प्रदेश हाइकोर्ट का नोटिस; धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप....|....सीएम साय समेत मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने ओडिशा-झारखंड में डाला डेरा, कर रहे धुआंधार प्रचार....|....जगदलपुर की 14 सदस्यीय टीम पहुंची उत्तराखंड, चमोली में बर्फ से घिरे पहाड़ की चोटी पर फहराया तिरंगा....|....टाॅप बॉलीवुड अभिनेत्रयों को ब्रांड एंबेसडर बनाने वाले बिल्डर पर ED का एक्शन, 52 करोड़ की संपत्ति जब्त....|....चेन्नई की हार से जागी इन टीमों की उम्मीद,आरसीबी-गुजरात भी दौड़ में बरकरार