अमृतसर में किशोर की हत्या: शक में पीट-पीटकर मार डाला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अमृतसर, 21 सितंबर 2026। अमृतसर के सीमावर्ती गांव सैदपुर खुर्द में आपसी रंजिश और शक के चलते 19 वर्षीय हरप्रीत सिंह की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। गंभीर चोटों के बाद समय पर उपचार नहीं मिलने से हरप्रीत की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता कश्मीर सिंह के बयान के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
मृतक के पिता कश्मीर सिंह ने आरोप लगाया कि हरप्रीत घर में सो रहा था। इसी दौरान पड़ोसी परिवार के लोग उसे जबरन उठाकर छत पर ले गए और वहां बुरी तरह पीटा। परिवार को आशंका है कि आरोपियों को हरप्रीत के किसी अन्य युवक के साथ दोस्ती के जरिए उनके परिवार की लड़की से संबंध होने का शक था। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया।

कश्मीर सिंह ने आरोप लगाया कि हरप्रीत को छुड़ाकर घर लाने के बाद आरोपियों ने उनके घर के बाहर चारपाइयां डालकर रास्ता रोक दिया। जब परिवार उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास करता तो आरोपी कथित तौर पर दरांती लेकर घर पर पहुंच जाते थे। समय पर इलाज नहीं मिलने से हरप्रीत की मौत हो गई।

जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि कश्मीर सिंह के बयानों के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 19 तारीख की रात हरप्रीत से मारपीट की गई थी और अगले दिन चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। 

Leave a Reply

Next Post

सीएम हेमंत सोरेन पर बयान से फिर घिरे योगेंद्र साव

शेयर करेकांग्रेस ने मांगा जवाब; झामुमो ने भी जताई आपत्ति छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रांची, 21 सितंबर 2026। झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेंद्र साव के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ दिए गए हालिया बयान को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। हजारीबाग के हुरहुरू में खासमहल […]

You May Like

भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता 20 अक्तूबर से होगा लागू....|....किम के नए मिसाइल दागने से बढ़ा तनाव....|....समुद्र के अंदर बिजली बनाने में वैज्ञानिक कामयाब....|....भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत, मचा कोहराम....|....एक महीने से गायब थी बहन, भाई घर पहुंचा तो खुला खौफनाक राज....|....सीएम हेमंत सोरेन पर बयान से फिर घिरे योगेंद्र साव....|....अमृतसर में किशोर की हत्या: शक में पीट-पीटकर मार डाला....|....जम्मू-कश्मीर विधानसभा में धक्का-मुक्की....|....गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित टिप्पणी से बवाल....|....ओबीसी और ST से नौकरी पाने पर रघुवीर मीना पर FIR