मुख्यमंत्री 20 जनवरी को रायपुर, बालोद और राजनांदगांव जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल : खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर सहित 5 नये उद्यानिकी महाविद्यालयों का करेंगे ई-शुभारंभ

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

साजा (बेमेतरा जिला), अर्जुन्दा (बालोद जिला), धमतरी, जशपुर और लोरमी (मुंगेली जिला) और नवीन कृषि विज्ञान केन्द्र कोण्डागांव का मुख्यमंत्री करेंगे ई-शुभारंभ

कृषि महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों और नवीन कृषि महाविद्यालयों में 109 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत के अधोसंरचना विकास कार्याें का होगा लोकार्पण और शिलान्यास

बालोद जिले के ठेमाबुजुर्ग में गैंदसिंह शहादत दिवस तथा अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज महासभा के कार्यक्रम में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 19 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 जनवरी को राजधानी रायपुर, बालोद और राजनांदगांव जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल पूर्वान्ह 11.30 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर सहित 05 उद्यानिकी महाविद्यालयों साजा (बेमेतरा जिला), अर्जुन्दा (बालोद जिला), धमतरी, जशपुर और लोरमी (मुंगेली जिला) और नवीन कृषि विज्ञान केन्द्र कोण्डागांव का शुभारंभ करेंगे।

भूपेश बघेल इस अवसर पर प्रदेश के कृषि महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों और नवीन कृषि महाविद्यालयों में 109 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत के अधोसंरचना विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 46 करोड़ 67 लाख रूपए की लागत के कार्याें का लोकार्पण और 63 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत के कार्याें का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इन कार्याें में कृषि महाविद्यालयों के भवन, बालक-बालिका छात्रावास, अनुसंधान केन्द्र, हाइटेक नर्सरी, सीड प्रोसेसिंग भवन, हैचरी, कृषि विज्ञान केन्द्रों में प्रशासनिक भवन और कृषक छात्रावास निर्माण के कार्य शामिल हैं। श्री बघेल इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किए गए डिजिटल कृषि पंचांग और कृषि दर्शिका-2021 का विमोचन भी करेंगे।

भूपेश बघेल रायपुर से दोपहर 1.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.40 बजे बालोद जिले के डौंडी विकासखण्ड स्थित ग्राम ठेमाबुजुर्ग पहुचंेगे और वहां गैंदसिंह शहादत दिवस तथा अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज महासभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 3.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखण्ड के ग्राम गोडलवाही पहुंचेंगे और वहां अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज महासभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। भूपेश बघेल शाम 5.15 बजे रायपुर लौटेंगे।

Leave a Reply

Next Post

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर बॉलीवुड स्टार्स ने दी बधाईया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर    देश में क्रिकेट के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा कर इतिहास रचा है। चौथे टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से  मात देते हुए टेस्ट सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया है। बीते  33 […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'