एक मां की मार्मिक कहानी “आरोही” की स्पेशल स्क्रीनिंग

शेयर करे

अमेरिका के अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर जय डोगरा सहित कई फिल्मी हस्तियां भी पहुंची

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 09 मई 2022। वी एस नेशन गर्व के साथ प्रस्तुत कर रहा है ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के बैनर तले एक दिल को छू लेने वाली एक मां बेटी के जज्बातों और संवेदनाओं की एक अनकही कहानी आरोही। चूंकि इस फिल्म की कहानी कई माओ के इर्द गिर्द घूमती है इसी लिए इसे मदर्स डे के मौके पर रिलीज करने की तैयारी की गई। इसी लिए मदर्स डे की पूर्व संध्या पर इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का अयोजन किया गया। जिसमें कैलिफोर्निया यू एस ए से अवॉर्ड विनिंग निर्देशक जय डोगरा भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। इनके साथ टेलीविजन की दुनिया के बिग डायरेक्टर आलोकनाथ दीक्षित, संगीत के महारथी दिलीप सेन, कॉमेडी के किंग सुनील पाल, जाने माने गीतकार अमिताभ रंजन, तेजी से उभरे लेखक निर्देशक आर्यन सक्सेना, हरदिल अज़ीज़ अभिनेत्री सोशल वर्कर आरती नागपाल, साउथ स्टार अभिनेत्री तृष्णा प्रीतम, अभिनेता कमल घिमिरे, राजवीर कुंडू, अभिनेत्री निराली नामदेव, मनीषा, नई अभिनेत्री प्रिशा, रोशनी   निर्मात्री अभिनेत्री नेहा बंसल आदि ने भी फिल्म को देखकर अपनी प्रतिक्रिया व शुभकामनाएं लेखक निर्माता निर्देशक देवेंद्र खन्ना को दी।  इस मौके को केक कटिंग के सेलिब्रेट किया गया। स्क्रीनिंग पर आए मेहमानों को देवेन्द्र खन्ना ने भागवत गीता भी भेंट की।यहां हम आपको बता दें कि ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के बैनर तले निर्माता-निर्देशक देवेंद्र खन्ना 20 वर्ष पहले भी फिल्में व म्यूजिक वीडियो बना चुके हैं। आज 20 वर्षो बाद इसी शॉर्ट फिल्म आरोही के जरिए देवेन्द्र खन्ना बतौर लेखक निर्देशक अपनी दूसरी पारी शुरू कर रहे हैं। आरोही के बारे में बात करते हुए देवेंद्र खन्ना ने बताया कि जिस किसी के सपने के पीछे उसकी मां का संघर्ष और जुनून होता है उसके सपने को पूरा करने से कोई नहीं रोक सकता।

ऐसा ही एक सपना था गरीब परिवार में जन्मी आरोही का, जिसे सुरों का ज्ञान था और वह जब अपने दोस्तों के बीच गाती थी तो सब वाह वाह कह उठते थे। लेकिन वह जिस घर में रहती थी जिस माहौल में रहती थी उसे देखकर वह अपने सपने को सच करने का सपना भी नहीं देख सकती थी लेकिन उसकी मां के कड़े संघर्ष ने आरोही को आखिरकार कामयाब गायिका बना दिया। मगर बेटी की कामयाबी का सुख भोगने से पहले ही वह जिंदगी की जंग हार जाती है, तभी अंतिम सांस लेते हुए बेटी को बिलखते हुए देख वह बेटी को बताती है एक इच्छा। क्या थी वो इच्छा? क्या आरोही उसे पूरा कर पाती है ?  इसके बाद की कहानी जानने के लिए आपको आरोही देखनी होगी।इस फिल्म में अभिनेता वीरेंद्र मिश्रा के अलावा सभी नए कलाकारों ने काम किया है। आरोही के शीर्षक किरदार को निभाया है राधिका धुरी ने। बाकी सह कलाकारों में भारती पवार, रीटा इस्सर, शिल्पा पेरुलेकर, शोभा बंसल, सविता मायकर, नमिता चौधरी,अमरदासन नायर प्रमुख है। इनके अलावा    स्पेशल अपिरियंस में एडवोकेट राज कुमार तिवारी व सी ए डॉ महेश गौर भी दिखाई देंगे। देवेंद्र खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोही को जल्द ही ओ टी टी प्लेटफॉर्म व यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा।

अगले प्रोजेक्ट के बारे में  पूछने पर खन्ना जी ने बताया कि आरोही के बाद अगले महीने एक और शॉर्ट फिल्म ‘तलाक क्यूं’ रिलीज होगी। उसके बाद शॉर्ट फिल्म ‘पीड़ा के पांच दिन’ पर काम चल रहा है। बाकी एक सोशल शो डी डी के लिए और एक रियल्टी शो के साथ एक फिल्म पर भी काम चल रहा है, जिसकी शूटिंग राजस्थान में होगी। इसके साथ ही कुछ म्यूजिक वीडियो की भी तैयारी चल रही है जिसके लिए कलाकारों का चयन जारी है।

Leave a Reply

Next Post

12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा चक्रवात 'असानी', खाली कराए जा रहे तटीय इलाके

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता 10 मई 2022। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘असानी’ का असर आज से दिखना शुरू हो जाएगा। यह 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर से बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि असानी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप