बुलडोजर पर सवार एमसीडी: दिल्ली के कई इलाकों में आज भी चलेगा निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 11 मई 2022। दिल्ली के तीनों नगर निगम क्षेत्रों में बुधवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलेगा। इसमें नजफगढ़ समेत कई इलाके शामिल हैं। बता दें कि निगम 4 मई से 13 मई के बीच अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रहा है जिसके तहत अब तक दिल्ली के कई इलाकों में बुलडोजर चल चुका है। इनमें सबसे ज्यादा निगम को शाहीन बाग में विरोध का सामना करना पड़ा।उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने मंगोलपुरी में बड़ी कार्रवाई की गई। यहां पर अवैध तरीके से बनाई गई करीब 50 दुकानों और चबूतरों को गिरा दिया गया। यहां निगम को स्थानीय लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, बसंत कुंज और रघुवीर नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बुलडोजर ने कई अवैध निर्माण गिराए और एक हरा पेड़ भी उखाड़ दिया। स्थानीय विधायक अमानत उल्ला ने हरा पेड़ उखाड़ने की शिकायत दिल्ली पुलिस को दी है। उधर, पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने नंद नगरी इलाके में सड़कों पर फैले अवैध निर्माण को हटाया।

मंगोलपुरी वाई ब्लॉक में सुबह 10 बजे से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। करीब दो घंटे चली इस कार्रवाई में 40 साल से अवैध तरीके से बनाई गई यहां 50 दुकानों को तोड़ा गया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किए गए थे। इस बीच पूरे इलाके की ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी रखी गई। सुबह निगम की टीम मंगोलपुरी में कार्रवाई के लिए पहुंची तो स्थानीय लोगों की मदद करने यहां विधायक मुकेश अहलावत भी पहुंच गए। यहां भी शाहीन बाग के जैसी स्थिति बनती नजर आ रही थी। इस बीच विधायक ने निगम के कर्मचारियों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि जब लोग खुद ही अतिक्रमण हटाने में जुटे हुए हैं, तो बुलडोजर चलाने की क्या जरूरत थी। 

इस बीच दिल्ली पुलिस उन्हें समझाकर वापस भेजने में कामयाब रही। इलाके में निगम का बुलडोजर लगातार चलता रहा। कुछ लोग अपनी दुकानें तोड़े जाने का विरोध किया। कई महिलाएं रोती बिलखती भी दिखाई दीं। लोगों ने कहा कि वो गरीब लोग हैं, फल सब्जी बेचकर अपने परिवार का लालन पालन करते हैं। जब उनकी दुकानों को तोड़ना था, तो पहले जब वह यहां दुकानें बना रहे थे, तब उन्हें क्यों नहीं रोका गया। ज्यादातर यहां पर सब्जी बेचने के लिए बनाई गईं कच्ची-पक्की दुकानों पर कार्रवाई की गई। इनमें कई दुकानों को कंकरीट से बनाया गया था।

शाहीन बाग के बाद न्यू फ्रेंड्स कालोनी में पहुंचा बुलडोजर, उखाड़ा पेड़

शाहीन बाग में मिली नाकामयाबी के बाद दक्षिणी दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर मंगलवार न्यू फेंड्स कॉलोनी पहुंचा। यहां की रिहायशी कालोनियों में अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान मकानों के सामने बनाए गए करीब छह ढांचों को बुलडोजर ने तोड़ दिया। वहीं, अवैध होर्डिंग भी हटा दिए। इस दौरान एक मकान के सामने पेड़ को भी निगम कर्मियों ने नहीं बख्शा। हरे-भरे पेड़ को बुलडोजर ने एक में उखाड़ दिया। इसके बाद भी कार्रवाई जारी रही। उधर, हरा पेड़ तोड़ने का स्थानीय निवासियों के साथ विधायक अमानत उल्ला ने भी विरोध की। विधायक ने इस बारे में स्थानीय थाना पुलिस को शिकायत दी है। इसमें दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के महापौर मुकेश सुर्यान को पेड़ गिराने का जिम्मेदार ठहराया है। विधायक ने दोनों नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज की मांग पुलिस से की है।

वसंत कुंज में तीन किमी सड़क अतिक्रमण मुक्त

वसंत कुंज के डी-1, डी-2 मार्केट, चर्च रोड, मसूदपुर रोड व आसपास के क्षेत्रों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया और 49 वस्तुओं को जब्त किया गया।

करीब एक किलोमीटर अतिक्रमण मुक्त हुई सड़क

पश्चिमी क्षेत्र के रघुवीर नगर में भी अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया और अवैध स्थायी व अस्थायी ढांचों को सरकारी भूमि से हटाया गया। इस कार्रवाई के तहत करीब एक किलोमीटर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया और 11 वस्तुओं व एक वाहन को जब्त किया गया।

Leave a Reply

Next Post

इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद, प्रशासन ने युवक की हत्या के बाद तनावपूर्ण स्थिति के चलते लगाई रोक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भीलवाड़ा 11 मई 2022। राजस्थान के भीलवाड़ा में जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। मंगलवार देर रात एक युवक की हत्या के बाद से जिले में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप