नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में भाग खड़े हुए हमलावर, जवान सुरक्षित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 29 दिसंबर 2023। जगदलपुर, सुकमा जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्र अंतर्गत मोरपल्ली के जंगलों के आस पास नक्सलियों की सूचना पर जवानों की एक पार्टी को वहां रवाना किया गया था। वहां मौजूद नक्सलियों ने जवानों को आता देख उनके ऊपर हमला कर दिया। जवानों ने भी बिना देर किए नक्सलियों के ऊपर जवाबी फायरिंग करना शुरू कर दी। जवानों की फायरिंग के बाद नक्सली फरार हो गए।  बताया जा रहा है कि 201 वाहिनी कोबरा एवम जिला बल की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा मोरपल्ली के पास सुरक्षा बलों को हानि पहुंचाने के लिए बीजीएल सेल से हमला किया गया किंतु सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों को इसका मुंह तोड़ जवाब दिया गया।

जवानों के नक्सलियों पर भारी पड़ने पर नक्सली जंगल में पहाड़ियों का सहारा लेकर भाग खड़े हुए। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को अपने कब्जे में लेकर गहन सर्च किया गया। सर्चिंग उपरांत सभी टीमें सकुशल कैंप वापस आ गईं। 

Leave a Reply

Next Post

फांसी के फंदे पर झूले एक ही परिवार के तीन लोग; दो दिन से बंद घर से आ रही थी दुर्गन्ध,जादू का शक!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 29 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों ने फंसी लगाकर आत्महत्या की है। परिवार में पति-पत्नी और बेटी की एक ही  फंदे पर लटकी लाश मिली है। दो-तीन दिन पहले फंदे पर लटकी लाश की बदबू जब पड़ोसियों […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर