‘गढ़चिरौली में खनन गतिविधियों और वनों की सुरक्षा के बीच संतुलन बनाएं’, शरद पवार ने की अपील

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 13 मार्च 2025। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को आदिवासी बहुल गढ़चिरौली में खनन गतिविधियों और वनों की सुरक्षा के साथ-साथ आदिवासियों के हितों की रक्षा के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने राज्य सरकार और राजनीतिक नेताओं से इस समस्या का समाधान खोजने की अपील की। 

गढ़चिरौली में विकास को लेकर उठ रहे सवाल
शरद पवार ने एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़चिरौली में विकास को लेकर कुछ सवाल उठ रहे हैं। यह सच है कि सुरजागढ़ या जिंदल परियोजना का क्षेत्र स्टील के कच्चे माल के लिए अच्छा है, लेकिन खनन के अपने दुष्प्रभाव भी हैं। मुझे लगता है कि राज्य सरकार, स्थानीय नेता और हम जैसे नेता इसका समाधान निकाल सकते हैं।

समारोह में अभय बंग-रानी बंग को किया सम्मानित
इस समारोह में कार्यकर्ता और सामुदायिक स्वास्थ्य शोधकर्ता अभय बंग और रानी बंग को यशवंतराव चव्हाण राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह डॉक्टर दंपती गढ़चिरौली जिले में आदिवासी समुदाय के लिए उनके काम के लिए जाने जाते हैं। रानी बंग स्वास्थ्य कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाईं।

कार्यक्रम के दौरान, अभय बंग ने गढ़चिरौली में वनों, जंगली जानवरों और आदिवासी आबादी पर लौह अयस्क खनन गतिविधियों के प्रभाव का मुद्दा उठाया।

उच्च गुणवत्ता वाला अयस्क देश के लिए महत्वपूर्ण 
इस पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह उच्च गुणवत्ता वाला अयस्क देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, और हमें इसे ध्यान में रखकर समाधान निकालने के लिए विचार-विमर्श करना चाहिए।’

महाराष्ट्र में मानव-पशु संघर्ष बढ़ा
पवार ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में बाघों की संख्या सबसे अधिक है, और मनुष्य ने उनके आवास पर अतिक्रमण किया है, जिससे मानव-पशु संघर्ष बढ़ा है। 

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस का किला ध्वस्त, और मजबूत हुआ भाजपा का गढ़, जाट संग इस बिरादरी ने बनाई 'हाथ' से दूरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हिसार 13 मार्च 2025। प्रदेश के दस नगर निगमों में से नौ में कमल खिलाकर शहरी मतदाताओं ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भाजपा उनकी सबसे पसंदीदा पार्टी है। इस चुनाव में कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले रोहतक और सोनीपत नगर निगम के […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक