हमारी गारंटी सामर्थ्य बढ़ाने की, देश को आगे ले जाने की : मध्य प्रदेश के दामोह में पीएम मोदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 08 नवंबर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है. चुनाव नजदीक आते ही सभी दल एक्टिव मोड में है. चुनावी प्रचार के लिए पीएम मोदी आज दमोह पहुंचे. दमोह से राज्य की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में गरीब और गरीब हुआ और अमीर और अमीर होता गया. जबकि बीजेपी की मंशा खजाना लुटाने की नहीं है बल्कि देश को आगे ले जाने की गारंटी है. बीजेपी की गारंटी सामथ्य बढ़ाने की है।

लोगों को कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत-पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि कांग्रेस की रिमोट की आदत अब तक नहीं जा रही है. पहले प्रधानमंत्री रिमोट से चल रहे थे अब अध्यक्ष रिमोट से चल रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों को कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है. यह पार्टी हजारों करोड़ रुपए के घोटाले करती है. पीएम ने कहा कि “आज दमोह और पूरा मध्य प्रदेश कह रहा है कि एक बार फिर डबल इंजन की सरकार. आज जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक भारत का गौरव गान हो रहा है…”. पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र ने 80 कोरड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया. उन्होंने दमोह की जनता से कहा कि यह योजना दिसंबर में पूरी हो रही है, इसको आगे बढ़ाने का फैसला सरकार ने लिया है।

‘कांग्रेस राज में गरीब और गरीब हुआ, अमीर और अमीर हुआ’

पीएम मोदी ने कहा कि सालों से कांग्रेस देश से एक ही झूठ बार-बार बोलती आ रही है, गरीबी खत्म करने का नारा देती रही लेकिन कांग्रेस कभी गरीबी खत्म नहीं कर पाई क्योंकि कांग्रेस के नेताओं की नीयत ठीक नहीं थी. कांग्रेस के राज्य में गरीब और गरीब होते गए और अमीर और अमीर होते गए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए देश और राज्य का विकास जरूरी नहीं बल्कि उनके लिए सिर्फ अपना स्वार्थ ही जरूरी है. 2014 तक जब 10 साल कांग्रेस को मौका दिया गया था तब उस समय के प्रधानमंत्री क्या करते थे. पीएम ने कहा कि आपको पता नहीं था उस समय पीएम रिमोट से चलते थे और आज कांग्रेस अध्यक्ष रिमोट से चलते हैं।

‘कांग्रेस ने गरीबों का पैसा लूटने के लिए बनाई थी खास मशीन’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जब रिमोट चलता है तो वह (कांग्रेस अध्यक्ष) सनातन (धर्म) को गाली देते हैं और जब रिमोट बंद हुआ तो कल उन्होंने पांडवों की बात की और कहा कि बीजेपी में पांच पांडव हैं। हमें गर्व है कि हम पांडवों के बताए रास्ते पर चल रहे हैं…”पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने गरीबों का पैसा लूटने के लिए एक खास मशीन बनाई थी. वह मशीन ऐसी थी जिसमें सरकार अगर 100 रुपए भेजती थी, तो उसमें से 85 रुपए सीधे कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में पहुंच जाता था।

Leave a Reply

Next Post

बाबर को पीछे छोड़ वनडे के नंबर एक बल्लेबाज बने शुभमन गिल, सिराज ने शाहीन से छीनी बादशाहत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 नवंबर 2023। विश्व कप 2023 में भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। उसने अब तक टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीते हैं। टीम के सभी खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में हैं और महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। टीम इंडिया लगातार आठ मैच […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप