भाजपा के एक भी नेता ने प्राईवेट मंडी में धान बेचकर किसानों के आगे उदाहरण प्रस्तुत क्यों नहीं किया?

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को देश के किसी अन्य राज्य में छत्तीसगढ़ से ज्यादा दाम बेचकर दिखाना था

अपना धान बेच लिया और दूसरों की धान ख़रीदी में बाधा डालने में लगे हुए हैं

भाजपा आंदोलन नहीं, अपने किसान विरोधी चरित्र के लिये प्रायश्चित करे

राज्य में भाजपा नेता विरोध कर रहे हैं और केंद्र की भाजपा सरकार अडंगे अटका रही है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 20 जनवरी 2021। धान खरीदी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि भाजपा को छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए आंदोलन नहीं बल्कि प्रायश्चित करना चाहिए. उन्होंने कहा है कि अगर भाजपा नेताओं को लगता है कि निजी मंडियों में फसलों की अधिक कीमत मिल सकती है तो उन्होंने अपना धान किसी निजी मंडी में अधिक कीमत में बेचकर किसानों के सामने उदाहरण पेश क्यों नहीं किया। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि वे छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को चुनौती देते हैं कि वे अभी भी अपना बचा हुआ धान देश के किसी भी निजी मंडी में ले जाएं और समर्थन मूल्य से अधिक मूल्य पर धान बेचकर दिखा दें। उन्होंने कहा है कि अगर वे मूल्य पा भी जाएं तो राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिलने वाली राशि कहां से जुटाएंगे यह भी बता दें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि भाजपा को आंदोलन नहीं बल्कि अपने किसान विरोधी नीतियों के लिए प्रायश्चित करें क्योंकि आज भी धान खरीदी में भाजपा की केन्द्र सरकार बाधायें डालने में ही लगी है। भाजपा धान खरीदी के मुद्दे पर सिर्फ विरोध के नाम पर विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि किसानों को गुमराह करने के लिये भाजपा आंदोलन कर रही है।

भाजपा के बड़े नेताओं के दोहरे चरित्र पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि सभी बड़े नेताओं ने दिसंबर में ही अपना धान बेच लिया और किसानों की धान खरीदी में केन्द्र सरकार से बाधायें डलवा रहे हैं।

तीनों किसान कानूनों पर बड़ा सवाल खड़े करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पूछा है कि भाजपा के सारे नेताओं ने छत्तीसगढ़ में सरकारी खरीद में ही अपना धान बेचा। भाजपा नेता को अपना धान ट्रक 407, मैटाडोर, छोटा हाथी में भरवाकर देश के किसी अन्य राज्य में छत्तीसगढ़ से ज्यादा दाम में धान बेचकर उदाहरण प्रस्तुत करती है। जबकि भाजपा के बड़े-बड़े नेता बार-बार किसान को देश के किसी भी राज्य में अपने कृषि उत्पाद मिलने की छूट का गुणगान कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पूछा है कि जब एक बार केंद्र सरकार की ओर से 60 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदी की बात कही गई थी तो अब सिर्फ 24 लाख मीट्रिक टन की ही अनुमति क्यों दी गई है? हमें अगर अपनी मांग के अनुसार केंद्र से वादा ना मिल गया होता तो धान खरीदी और सुव्यवस्थित हो पाती।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि भाजपा सरकार ने अपने अंतिम कार्यकाल के वर्ष 17-18 में सिर्फ 12 लाख किसानों का धान खरीदा। 19.36 लाख हेक्टेयर रकबे का धान खरीदा जबकि 15 लाख किसान किसानों का पंजीयन था। कांग्रेस की सरकार इस साल अभी तक जब धान खरीदी के 10 दिन बचे हुए हैं 18.28 लाख किसानों का धान खरीद चुकी है। भाजपा सरकार के समय से 6.28 ज्यादा और 20.68 हेक्टेयर रकबा का धान रकबा का खरीद चुकी है। अभी तक धान खरीदी की जा रही है। पंजीयन में 21.52 किसानों का हुआ है। भाजपा की सरकार के मुकाबले इस साल 82 टन धान खरीदा जा चुका है जबकि उस साल पूरे समय में 56.88 लाख धान की खरीदी हुई है। इसे स्पष्ट है कि इन सारी चुनौतियों के बाद कांग्रेस की सरकार, भूपेश बघेल की सरकार बेहतर तरीके से ज्यादा धान खरीदी कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में PM मोदी और मुख्यमंत्रियों को लगेगा टीका

शेयर करेदूसरे फेज में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगेगा टीका छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 21 जनवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे फेज में टीका लगवाएंगे। दूसरे चरण में 50 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाया जाएगा । खबरों के मुताबिक, कोरोना […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले