कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में PM मोदी और मुख्यमंत्रियों को लगेगा टीका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

दूसरे फेज में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगेगा टीका

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 21 जनवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे फेज में टीका लगवाएंगे। दूसरे चरण में 50 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाया जाएगा । खबरों के मुताबिक, कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण इसी साल मार्च या अप्रैल में शुरू हो सकता है। सरकार के दो शीर्ष अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि फिलहाल पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका दिया जा रहा है। 

प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया, ‘पहला चरण खत्म होने के बाद अपनी बारी आने पर पीएम मोदी टीका लेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में कहा था कि राजनेताओं को क्रम नहीं तोड़ना चाहिए और टीका तब ही लगवाना चाहिए जब उनकी बारी आएगी।’ बता दें कि 11 जनवरी को पीएम मोदी ने कोरोनो के पहले चरण को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बारी मार्च या अप्रैल महीने में आ सकती है। हालांकि, जब अधिकारी से यह पूछागया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में लगाई जा रही दोनों कोरोना वैक्सीन में से किसी एक को चुनेंगे तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया और कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

भारत में फिलहाल सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की बनाई ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनेका की कोविशील्ड वैक्सीन और भारत बायोटेक की बनाई कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। 

हालांकि, विपक्षी पार्टियां केंद्र के मंत्रियों के पहले चरण में टीका न लगवाने को लेकर सवाल खड़े कर रही थी। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने टीकाकरण अभियान शुरू होने पर यह बयान दिया था कि अगर कोरोना की वैक्सीन इतनी ही सुरक्षित है तो केंद्र के मंत्री इसे क्यों नहीं लगवा रहे। 

भारत में अब तक करीब 8 लाख को लगा टीका

भारत में अभी तक 7 लाख 86 हजार 842 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका दिया जा चुका है। इनमें से 1 लाख 12 हजार 7 लाभार्थियों को बुधवार शाम 6 बजे तक वैक्सीन दी गई थी।

भारत में टीकाकरण सबसे सुरक्षित

भारत में 16 जनवरी से शुरू कोरोना टीकाकरण के बाद अब तक 600 लोगों को बीमार होने की जानकारी मिली है, जो कि दुनिया के बाकी देशों की तुलना में सबसे कम है। इनमें से 82 लोग बुधवार को बीमार हुए। अभी तक 6 राज्यों में कोरोना टीकाकरण के बाद दिखे लक्षणों की वजह से 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से 7 को छुट्टी भी दे दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन एवं कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी की पत्रकारवार्ता

शेयर करेभाजपा आंदोलन न करें भाजपा किसानों को हिसाब दे भाजपा के लिये न किसान और न धान : रहा महत्वपूर्ण घोटाला धान और घोटाला नान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर         रायपुर 21 जनवरी 2021। पत्रकारवार्ता के प्रमुख बिन्दु –   1. केन्द्र की भाजपा सरकार के किसान विरोधी कानूनों पर हिसाब दे। 2. […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप