अहमदाबाद में ‘पठान’ के प्रमोशन के दौरान हंगामा, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फाड़े पोस्टर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अहमदाबाद 05 जनवरी 2023। गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को शाहरुख खान की फिल्म पठान के प्रमोशन के दौरान हंगामा हो गया। बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता एक मॉल में घुस आए और यहां थिएयर में तोड़फोड़ की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फिल्म पठान के पोस्टर भी फाड़ डाले। उन्होंने फिल्म को रिलीज नहीं करने की धमकी भी दी। जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के अल्फावन मॉल में स्थित मल्टीप्लेक्स में ‘पठान’ फिल्म के पोस्टर लगाए गए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मॉल में विरोध प्रदर्शन करे रहे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

वहीं, विहिप ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मॉल में नारेबाजी करते और पोस्टर फाड़ते हुए देखा जा सकता है।बता दें, ‘पठान’ के गाने पर विवाद के बाद वीएचपी ने धमकी दी थी कि वह गुजरात में कहीं भी फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं होने देगी।

गुजरात में ‘पठान’ की स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे…
विहिप प्रवक्ता हितेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर गुजरात में ‘पठान’ की स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे। अहमदाबाद में फिल्म की रिलीज के खिलाफ प्रदर्शन को राज्य भर के सभी थिएटर मालिकों को एक चेतावनी के रूप में लेना चाहिए। उन्हें अपने थिएटर या मल्टीप्लेक्स में फिल्म को रिलीज करने से दूर रहना चाहिए।

‘बेशर्म रंग’ गाने को लेकर विवाद
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 12 दिसंबर को फिल्म का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ जारी किया गया था, जिसमें दीपिका पादुकोण की ‘बिकिनी’ के रंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कई संगठनों ने इसका विरोध किया है। इसे भगवा रंग का अपमान बताया है। 

Leave a Reply

Next Post

बॉम्बे ऑर्थोपेडिक सोसाइटी का 57वां वार्षिक सम्मेलन विरोक मैक्स 2022 आयोजित

शेयर करे -अनिल बेदाग, मुंबई/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 05 जनवरी 2023। बॉम्बे ऑर्थोपेडिक सोसाइटी का 57वां वार्षिक सम्मेलन विरोक मैक्स 2022 रखा गया, जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर  मुंबई में आयोजित किया गया। पहले दिन 100 से अधिक जटिल सर्जरी रिले की गई थीं। देश भर में 1250 आर्थोपेडिक सर्जन और […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर