सीएम गहलोत बोले, ‘पांच साल पूरे करेगी हमारी सरकार, यहां से मैं कहीं नहीं जाने वाला’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीकानेर 01 अक्टूबर 2022। राजस्थान में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर संभाग के दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरे पांच साल चलेगी। वहीं उन्होंने फिर से दोहराया कि सरकार का आखरी बजट युवाओं को पूरी तरह समर्पित रहेगा। दूसरी ओर खबर है कि अशोक गहलोत के सीएम बने रहने के एलान तक गहलोत गुट के विधायकों ने इस्तीफा वापस लेने से इंकार कर दिया है।

बीकानेर दौरे पर अशोक गहलोत में आत्मविश्वास झलक रहा था। अशोक गहलोत ने फिर से दोहराया कि वो राजस्थान से कहीं दूर नहीं हैं। वे राजस्थान के मारवाड़ से रहने वाले हैं और यहां से वह कहीं नहीं जाने वाले। बीकानेर दौरे पर उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि उनके रहते हुए भाजपा के मंसूबे कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे। केंद्र की मोदी सरकार ने देश में लोगों को आपस में बांटने का काम किया है लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश को एकता के सूत्र में पिरोया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा में हताशा है। राजनाथ सिंह, अमित शाह और नड्डा भाजपा अध्यक्ष कब बने, किसी को नहीं पता। कांग्रेस में चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हो रहा है। इस चुनाव ने देश के लोगों को संदेश दिया है कि कांग्रेस अभी भी मजबूत विपक्ष है।

सीएम बीकानेर हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में ग्रामीण ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम का स्वागत किया। इस दौरान सीएम के साथ मंत्री बीडी कल्ला भंवर सिंह भाटी लालचंद कटारिया और गोविंद राम मेघवाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

58 प्रतिशत आरक्षण मुद्दा: पीएससी रिजल्ट पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की रोक

शेयर करेलोक सेवा आयोग ने कहा शासन से दिशा निर्देश मिलने के बाद ही जारी होगा साक्षात्कार का परिणाम छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 01 अक्टूबर 2022। राज्य शासन द्वारा 58 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी जारी अधिसूचना को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है। इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ पीएससी 2022 का […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण