सेंसर बोर्ड पर लगाया इल्जाम

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
मुंबई, 29 नवंबर 2026। इमरान हाशमी अपनी नई फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें जेनेलिया देशमुख अहम किरदार में हैं। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसने धीमी शुरुआत की मगर बाद में इसकी कमाई में बढ़ोतरी हुई है।
अवनीत कौर ने किया डांस नंबर
इस बीच फिल्म की सोशल मीडिया पर चर्चा है। इसकी वजह इस फिल्म का आइटम नंबर है। इसमें अवनीत कौर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। गाने के क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कई फैंस गाने आलोचना कर रहे हैं।
फिल्म की क्यों हो रही आलोचना?
कई यूजर्स का मानाना है कि फिल्म में 25 साल की अवनीत कौर को एक ऑब्जेक्ट की तरह पेश किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक्स यूजर्स इसकी तुलना साउथ की फिल्म ‘पेडी’ में जाह्नवी कपूर से कर रहे हैं।
यूजर ने पूछा सवाल
एक्स पर एक यूजर ने लिखा ‘अवनीत कौर अभी 25 साल की हुई हैं और ये कैसे स्टेप्स हैं? बहुत ही भद्दे! उन्हें आइटम नंबर्स करने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है। आखिर इन सब की जरूरत ही क्या थी? पहले ‘पेडी’, फिर ‘ईथा’ और अब यह। अभिनेत्रियों को ऑब्जेक्ट की तरह पेश करना आखिर कब बंद होगा?’ एक यूजर ने सवाल पूछा है कि क्या बॉलीवुड में गाने को मशहूर बनाने वाले आईडिया खत्म हो गए हैं जो इस तरह के गाने बनाए जा रहे हैं?
अवनीत के गाने पर यूजर नाराज
एक और यूजर ने लिखा सेंसर बोर्ड ने आंख बंद करके ये गाना पास किया है। एक और एक्स यूजर ने लिखा, ‘अवनीत कौर का नया गाना बहुत ही अजीब और गलत लगा।’ एक और फैन ने लिखा ‘इमरान हाशमी और अवनीत कौर में 23 साल का अंतर है।’
फिल्म के बारे में जानकारी
- आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गनमानस्टर जी9’ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
- इसमें इमरान हाशमी के अलावा जेनेलिया देशमुख, अपारशक्ति खुराना और अवनीत कौर हैं।
- 85 करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म खबर लिखे जाने तक महज 9.02 करोड़ रुपये कमा पाई है।
- फिल्म का म्यूजिका हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है।

