क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन भारत का स्कोर 116/6

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

क्राइस्टचर्च, 28 नवंबर 2026। भारतीय टीम क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड से 240 रन पीछे है। उसने शनिवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 116 रन बनाने में 6 विकेट गंवा दिए हैं। वॉशिंगटन सुंदर (10 रन) स्टंप्स से ठीक पहले आउट हुए।

टीम इंडिया का कोई भी बैटर इस पारी में फिफ्टी नहीं लगा सका है। यशस्वी जायसवाल जीरो, देवदत्त पडिक्कल 21, शुभमन गिल 17, ऋषभ पंत 23 और केएल राहुल 25 बनाकर आउट हुए। ध्रुव जुरेल 7 रन पर नाबाद हैं।

न्यूजीलैंड ने सुबह 246/5 के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। उसने 110 रन बनाने में आखिरी 5 विकेट गंवाए। वहीं, इंडिया के टॉप-5 बैटर्स 86 रन ही बना सके।

दूसरे दिन के अंत तक न्यूजीलैंड ने मजबूत बढ़त बना ली है। आकाशदीप भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार 5 विकेट लिए। हालांकि, उनकी गेंदों पर तीन कैच छूटे। भारत ने कम से कम 50 अतिरिक्त रन दिए। ब्लंडेल ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए और न्यूजीलैंड की पहली पारी 356 रन पर सिमटी।

46वें ओवर की छठी गेंद पर नाथन स्मिथ ने वॉशिंगटन सुंदर को आउट कर दिया। सुंदर ने बाहर जाती गेंद पर ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का किनारा लगा। दूसरी स्लिप में टॉम लैथम ने नीचे की ओर झुककर कैच पकड़ा। थर्ड अंपायर ने कैच चेक करने के बाद आउट दिया। सुंदर 60 गेंद पर 10 रन बनाकर लौटे।

Leave a Reply

Next Post

आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी - राज्यपाल डेका

शेयर करेराज्यपाल ने एम्स रायपुर में आईआरआईए छत्तीसगढ़ के 16वें वार्षिक सम्मेलन का किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 28 नवंबर 2026। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता रोगों के निदान एवं उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन तकनीक चिकित्सक के अनुभव, मानवीय […]

You May Like

15 साल बाद फिर लौटी शाहरुख-करीना की जोड़ी, ‘डैडी कूल’ में स्वैग और डांस का धमाका....|....आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी - राज्यपाल डेका....|....क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन भारत का स्कोर 116/6....|....अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण विस्फोट: सात की मौत और 90 से ज्यादा जख्मी....|....भानियावाला में दुकानों पर सीलिंग की तैयारी....|....मायावती ने महिला आरक्षण का किया स्वागत....|....काशी-तमिल संगमम का शुभारंभ: उपराष्ट्रपति और सीएम ने किया उद्घाटन....|....अधूरा जवाब पेश करने पर ग्वालियर हाईकोर्ट सख्त....|....आर्मी डे पर भोपाल आएंगे तीनों सेनाओं के 4000 से अधिक जवान....|....राज्य सेवा परीक्षा का नया पाठ्यक्रम जारी