“शेल्टर होम” का पोस्टर लॉन्च — चार महिला निर्माताओं की साहसिक प्रस्तुति

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 13 नवंबर 2025। लेखक–निर्देशक कुमार नीरज की बहुचर्चित फिल्म “शेल्टर होम” का पोस्टर लॉन्च होते ही यह फिल्म चर्चा का विषय बन गई है। यह फिल्म 28 नवंबर को पैन इंडिया स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस की भयावह सच्चाई को उजागर करती है। फिल्म अपने अनोखे विषय और भावनात्मक गहराई के लिए जानी जाती है। अगस्त 2024 में इसे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रदर्शित किया गया था, जहां इसे जबरदस्त सराहना मिली। गणेश आचार्य द्वारा कोरियोग्राफ किए गए गानों में हिना पांचाल की झलक देखने को मिलेगी, जबकि प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर नजीब खान ने कैमरे की कमान संभाली है।

स्पार्क मीडिया और एएए प्लैनेटरी फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण वैशाली देव, बीना शाह, मुन्‍नी सिंह और खुशबू सिंह ने किया है। इसमें राजवीर सिंह, अक्षय वर्मा, नज़नीन पतनी और कई अन्य प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे।“शेल्टर होम” एक साहसिक सिनेमाई प्रयास है, जो समाज की एक कठोर सच्चाई को ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर लाने की कोशिश करता है।

Leave a Reply

Next Post

सिंटेक्स की स्वर्ण जयंती पर जल-संकल्प का स्वर्ण अध्याय

शेयर करे24 घंटे में 31,000 लोगों ने ली जिम्मेदार जल उपयोग की शपथ, बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 13 नवंबर 2025। भारत के सबसे भरोसेमंद जल प्रबंधन ब्रांड सिंटेक्स ने अपनी 50वीं वर्षगांठ को एक ऐतिहासिक उपलब्धि में बदल दिया। कंपनी ने मात्र 24 घंटे में […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर