लोकप्रिय गायक प्रभाकर कारेकर का निधन, 80 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 फरवरी 2025। प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का मुंबई में निधन हो गया है। संक्षिप्त बीमारी के बाद उन्होंने 80 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। गोवा में जन्मे  प्रभाकर कारेकर के परिवार ने बताया कि उन्होंने बुधवार रात शिवाजी पार्क इलाके में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। 

दिग्गजों से प्राप्त किया था प्रशिक्षण
कारेकर को “बोलवा विट्ठल पाहावा विट्ठल” और “वक्रतुंड महाकाय” जैसे उनके गायन के लिए जाना जाता था। उत्कृष्ट गायक और शिक्षक के रूप सम्मानित कारेकर ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) और दूरदर्शन पर ग्रेडेड कलाकार के रूप में परफॉर्म करते थे। उन्होंने पंडित सुरेश हल्दांकर, पंडित जितेंद्र अभिषेकी और पंडित सीआर व्यास सरीखे दिग्गजों से प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

गोवा के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने  पंडित प्रभाकर कारेकर को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘हिंदुस्तानी शास्त्रीय और अर्ध शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्होंने गोवा के अंत्रुज महल में जन्मे, पंडित जितेंद्र अभिषेकी के संरक्षण में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखा’।

बोले- विरासत जारी रहेगी
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है, ‘दुनियाभर में विभिन्न मंचों पर उन्होंने प्रस्तुति दी। उन्होंने गोवा में शास्त्रीय संगीत के संरक्षण और विस्तार में बहुत योगदान दिया। उनकी संगीत विरासत उनके शिष्यों और प्रशंसकों के साथ जारी रहेगी। परिवार, प्रशंसकों, शुभचिंतकों और छात्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें। ओम शांति’।

Leave a Reply

Next Post

भारत चैंपियंस ट्रॉफी से पहले नहीं खेलेगा अभ्यास मैच, बीसीसीआई ने इस कारण लिया फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 फरवरी 2025। इंग्लैंड को वनडे सीरीज में 3-0 से हराने वाली भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कोई अभ्यास मैच नहीं खेलेगी। इस आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में होगा। भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा क्योंकि […]

You May Like

‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली अंदाज, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार संभालेंगी कॉम्बैट की कमान....|....राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का