ट्रंप का एलान – इलेक्टोरल वोटिंग में जीते बाइडेन तो छोड़ दूंगा व्हाइट हाउस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

वॉशिंगटन 27 नवंबर 2020। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर इलेक्टोरल वोट्स में भी यह तय हो जाता है कि वे जो बाइडेन से राष्ट्रपति चुनाव हार चुके हैं तो वे (ट्रम्प) व्हाइट हाउस छोड़ देंगे। ट्रम्प ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा- ये बिल्कुल तय है। अगर इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स में बाइडेन जीत जाते हैं तो मैं व्हाइट हाउस जरूर छोड़ दूंगा। लेकिन, अब से 20 जनवरी तक काफी चीजें होने वाली हैं।

राष्ट्रपति चुनाव 3 नवंबर को हुए थे। अब तक बाइडेन को 306 जबकि ट्रम्प को 232 वोट मिले हैं। इतना बड़ा अंतर होने के बावजूद अब तक ट्रम्प ने साफ तौर पर हार कबूल नहीं की है। उन्होंने बाइडेन को जीत की बधाई भी नहीं दी है।

धांधली के आरोप दोहराए

एक सवाल के जवाब में ट्रम्प ने कहा- आप जानते हैं कि अगर मैं इलेक्टोरल कॉलेज में बाइडेन से हार गया तो व्हाइट हाउस छोड़ दूंगा। लेकिन, 20 जनवरी तक काफी चीजें हो सकती हैं। चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली हुई। हमारी स्थिती तीसरी दुनिया के किसी देश जैसी हो गई हैं। हम कम्प्युटर इक्युपमेंट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिन्हें हैक किया जा सकता है।

चुनाव के बाद पहली बार सवालों के जवाब दिए

तीन नवंबर के बाद गुरुवार को पहली बार ट्रम्प ने पहली बार मीडिया के सवालों के जवाब दिए। कहा- अगर इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स में बाइडेन जीते तो यह गलती होगी। ऊपरी स्तर पर धांधली और धोखा हुआ। मैंने ओबामा को उन राज्यों में हराया था जहां अब बाइडेन जीत रहे हैं।

एक रिपोर्टर ने ट्रम्प से पूछा- क्या आप 20 जनवरी को बाइडेन के शपथ समारोह में शिरकत करेंगे? इस पर ट्रम्प ने कहा- इसका जवाब मेरे पास है, लेकिन अभी कुछ कहना नहीं चाहता। मैंने बड़ी जीत दर्ज की है। ट्रम्प ने मीडिया और टेक कंपनियों पर उनके खिलाफ प्रचार का भी आरोप लगाया। एक दिन पहले उन्होंने पेन्सिलवेनिया के वोटर्स से भी कहा था कि वे हारे नहीं हैं।

जॉर्जिया जाएंगे

ट्रम्प ने साफ कर दिया कि वे जॉर्जियां की दो सीटों पर होने वाले चुनाव में प्रचार के लिए जाएंगे। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस के डिप्लोमैटिक हॉल से उन अमेरिकी सैनिकों को संबोधित किया जो दूसरे देशों में तैनात हैं। यहां भी उन्होंने बड़ी चुनावी धांधली का आरोप लगाया। एक सवाल पर ट्रम्प झल्लाते हुए दिखे। रिपोर्टर से कहा- आप जानते नहीं कि मैं अमेरिकी राष्ट्रपति हूं। आप मुझसे इस लहजे में बात नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Next Post

ममता बनर्जी को चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका, शुभेंदु अधिकारी ने परिवहन मंत्री पद से दिया इस्तीफा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कोलकाता 27 नवंबर 2020। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता सरकार को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खास माने जाने वाले तृणमूल कांग्रेस के ताकतवर नेता शुभेंदु अधिकारी ने नाराजगी की खबरों के बीच परिवहन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन