‘बिना पीएम का नाम लिए…’: बार-बार मोदी की तारीफ करने वाले मंत्रियों को शशि थरूर की खरी-खरी, कर दी उत्तर कोरिया से तुलना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 25 मार्च 2022। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को संसद की कार्यवाही को लेकर केंद्र सरकार के मंत्रियों पर जबरदस्त तंज कसा। उन्होंने कहा कि सदन में अब यह लगभग असंभव है कि कोई मंत्री बिना प्रधानमंत्री मोदी के गुणगान किए और उनकी उपलब्धि बताए बिना किसी मुद्दे पर हस्तक्षेप कर सके। थरूर ने अपने ट्वीट में मंत्रियों के इस बर्ताव की तुलना उत्तर कोरिया के शासन से भी की। थरूर ने कहा कि यह दर्दभरे तौर पर स्पष्ट है कि हम अब उत्तर कोरिया के चमचागिरी वाले स्वरूप में ढलते जा रहे हैं। कांग्रेस सांसद का इशारा सीधे तौर पर उत्तर कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष किम जोंग-उन के शासन की तुलना केंद्र की भाजपा सरकार से करने की ओर था। लोकसभा में पोत अनुदान के मुद्दे पर चर्चा में थरूर ने भी हिस्सा लिया था। उन्होंने पोत परिवहन के क्षेत्र में भारत की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त बजट को अहम जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि पोत मंत्रालय उसे इस वित्त वर्ष के लिए आवंटित धन का इस्तेमाल नहीं कर पाया है। उन्होंने केरल की कुछ पोर्ट परियोजनाओं का विषय उठाते हुए सरकार से इन पर ध्यान देने का आग्रह किया।

टीएमसी सांसद भी कस चुकी हैं पीएम मोदी पर तंज
इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी मंगलवार को इसी तरह लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार ने संसद को ‘रोम का थियेटर (कोलोसियम) बना दिया है, जहां प्रधानमंत्री ‘ग्लेडिएटर’ की तरह ‘मोदी, मोदी’ के नारों के बीच सदन में आते हैं। मोइत्रा जाहिर तौर पर बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर भाजपा सदस्यों द्वारा की गयी नारेबाजी की तरफ इशारा कर रही थीं। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय के बाद बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र लोकसभा में पहुंचे तो भाजपा सदस्यों ने करीब एक मिनट तक ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगाए और मेजें थपथपाईं।

Leave a Reply

Next Post

चीन के विदेश मंत्री दिल्ली में : एनएसए डोभाल से मिलने पहुंचे वांग यी, जयशंकर से भी मुलाकात, लद्दाख गतिरोध पर हो सकती है बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 25 मार्च 2022। लंबे अरसे बाद भारत यात्रा पर आए चीन के विदेश मंत्री वांग यी शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मिलने दिल्ली के साउथ ब्लॉक स्थित उनके दफ्तर पहुंचे। यी आज ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। लद्दाख में […]

You May Like

मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू....|....कनाडा बनेगा यूरोपीय संघ का पहला ‘एसोसिएट सदस्य’....|....अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी....|....चार करोड़ रुपये वापस पाने की कारोबारी की याचिका खारिज....|....राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल? अब 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी....|....खजुराहो के जवारी वामन मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को मिलेगा मूल स्वरूप....|....लिपिकों को सीधे एडीपीओ बनाने का रास्ता बंद....|....बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी....|....कूना में चीते की मौत पर बड़ी कार्रवाई....|....वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ से बब्बर शेरों का दिल्ली कूच