नक्सली कमांडर बसंत की मौत, ताड़मेटला जैसे कई बड़े नक्सली हमलों को दे चुका था अंजाम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

सुकमा 07 मई 2023। छतीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित इलाके बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है. ताड़मेटला, उर्पलमेटा, तोंगगुड़ा और भट्टिगुड़ा जैसे बड़े हमलों में शामिल नक्सली कमांडर बसन्त उर्फ सोमलू उर्फ रवि की मौत हो गई है. नक्‍सलियों के दक्षिण सब जोनल के प्रवक्ता ने रवि की मौत की खबर बकायदा एक प्रेसनोट जारी कर दी. रवि लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था और तीन मई को नक्सलियों के मेडिकल कैंप में नक्सली कमांडर की मौत हो गई।

नक्सलियों का बड़ा कमांडर था रवि

बसंत माओवादियों की बटालियन में CYPC और BNPC मेम्बर था. इसके अलावा वह नक्सलियों के हथियार कारखाना का प्रभारी भी था. संगठन में 26 साल रहने के दौरान रवि ने सैकड़ों हथियार,गोलाबारूद और बम बनाकर कई नक्सली हमलों को अंजाम दिया.बसन्त की मौत को नक्सलियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली निवासी बसन्त संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी काबिज रहा था.

रवि को कई बार नक्सलियों ने अपनी बटालियनों में भी ट्रांसफर किया था और बाद में वह कमांडर औऱ सचिव के पद तक पहुंचा था. बम बनाने में माहिर रवि की मौत को नक्सली खुद भी अपने लिए बड़ा नुकसान मान रहे हैं।

ताड़मेटला नक्सल हमले में था शामिल

आपको बता दें कि सुकमा जिले ताड़मेटला में अप्रैल 201 में नक्सल इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ था जिसमें सीआरपीएफ के 75 और जिला बल के एक जवान शहीद हो गए थे. जब भी नक्सली हमलों का जिक्र होता है तो ताड़मेटला का जिक्र जरूर होता है. नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किया गया यह हमला इतना खतरनाक था कि सुरक्षाबलों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

Leave a Reply

Next Post

'नो कर्फ्यू...नो दंगा, यूपी में अब सब चंगा'; बदायूं में परिवारवाद पर बरसे सीएम योगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बदायूं 07 मई 2023। नगर निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी ने रविवार को बदायूं में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले यहां दंगे होते […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान