अभिनेता राजा गुरु को श्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाज़ा गया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 05 जून 2023। अभिनेता राजा गुरु को पिछले दिनों मुंबई के मुकेश पटेल ऑडिटोरियम में आयोजित दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। अभिनेता राजा गुरु को यह अवॉर्ड उनकी भोजपुरी फिल्म  आन बान शान के लिए बेस्ट निगेटिव दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड 2023 से सम्मानित किया है। अभिनेता राजा गुरु कहते है, दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिलना किसी भी कलाकार के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। इस अवॉर्ड को पाकर मैं कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं।  बता दें कि दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड का आयोजन पिछले 25 वर्षो से हो रहा है। इस बार इस अवॉर्ड समारोह में हिंदी फिल्मों के अलावा क्षेत्रीय सिनेमा को भी शामिल किया गया, जिसमे गुजराती, मराठी, भोजपुरी और साउथ की फिल्में शामिल थी।  मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले अभिनेता राजा गुरु बॉलीवुड में काफी लंबे समय से सक्रिय है। राजा गुरु  बहुमुखी अभिनेता हैं। उन्होंने सकारात्मक और नकारात्मक दोनों भूमिकाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। राजा गुरु ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। उन्होंने प्रशंसित अंतरराष्ट्रीय नाटक “मोहब्बत द ताज” में मुगल सम्राट “शाहजहाँ” को चित्रित करते हुए 300 लाइव शो किए हैं।महुआ चैनल के लिए म्यूजिकल टेलीविजन शो “आखियों के झरोखों से” में उनके प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। राजा गुरु ने डीडी नेशनल के लिए टेलीविजन शो “दिल आशना है” में एक अभिनेता के रूप में अपनी योग्यता साबित की है। 

      नेशनल दूरदर्शन के लिए टेलीविजन धारावाहिक “किसके रुका है सवेरा” में भी राजा गुरु के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी।उन्होंने  क्षेत्रीय भाषा की फिल्म “औलाद” में मुख्य नायक की भूमिका निभाई और उनके प्रदर्शन की काफी प्रशंसा हुई। वर्ष 2018 में, राजा गुरु ने हिंदी फीचर फिल्म “धप्पा” में एक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस फिल्म में उन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई थी और इस भूमिका के लिए दर्शकों और आलोचकों दोनों ने सराहा।राजा गुरु ने शॉर्ट फिल्म “द लॉन्ग ड्राइव” में मुख्य नायक की भूमिका निभाई,इस  फिल्म को भी सबसे प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 05 जून 2023। एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया । इस अवसर पर प्रारंभ में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने निदेशक तकनीकी (संचालन) एस.के. पाल, निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन, निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या, मुख्य सतर्कता अधिकारी […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही