स्वार उपचुनाव के लिए वोटिंग के बीच सपा का बड़ा आरोप, पिटाई की और वोट डालने से रोका

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 10 मई 2023। स्वार विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान जारी है। मतदाता वोट डालने के लिए घरों से निकलकर पोलिंग बूथ पर जा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर रखे हैं। स्वार उप चुनाव में सुबह 9 बजे तक 7.93% मतदान हुआ है। इस बीच समाजवादी पार्टी की तरफ से बड़ा आरोप लगाया है। सपा का आरोप है कि पुलिस मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है। सपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। सपा का आरोप है कि रामपुर की स्वार विधानसभा के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र टांडा, दढ़ियाल, लंबाखेड़ा, अकबराबाद, रसूलपुर, फरीदपुर, खेमपुर, मिलक काजी में मुस्लिम मतदाताओं को पुलिस के द्वारा वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। बार-बार आईडी चेक करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। मतदाताओं को पुलिस पीट रही है।

यह सीट अब्दु्ल्ला आजम की विधायकी रद्द होने के वजह से रिक्त हुई थी। उपचुनाव में अपना दल (एस) से शफीक अंसारी, सपा से अनुराधा चौहान और पीस पार्टी से डॉ. नजिया सिद्दीकी से सहित छह प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से सपा के अब्दुल्ला आजम चुनाव जीते थे। 13 फरवरी 2023 को मुरादाबाद की कोर्ट ने उनको छजलैट प्रकरण के मुकदमे में दो साल की सजा सुना दी थी। इसके बाद 15 फरवरी को उनकी विधायक रद्द करते हुए इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया था। चुनाव आयोग ने इस सीट पर कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के साथ उपचुनाव कराने का एलान किया था। उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 13 से 20 अप्रैल तक चली थी। 

उपचुनाव में नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें से तीन प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज हो गया था। इसके बाद छह प्रत्याशी मैदान में बचे। उपचुनाव के लिए प्रचार सोमवार की शाम तक हुआ था। मंगलवार को डोर टू डोर संपर्क कर प्रत्याशियों ने अपनी बात कही। बुधवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक ईवीएम से होगा। मतदान के बाद ईवीएम रामपुर स्थित मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में जमा कराई जाएगी। मतगणना 13 मई को होगी।

Leave a Reply

Next Post

चक्रवाती तूफान का असर, बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता 10 मई 2023। अंडमान सागर से सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान के रूप में विकसित हो चुका है। ‘मोचा’ नाम का यह चक्रवात भारत से नहीं टकराएगा। अब यह बांग्लादेश और म्यांमार के तट से […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड