बिलासपुर वासियों को बहुत जल्द मिलेगा हवाई सेवा का लाभ : आरपी सिंह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 30 दिसंबर 2020। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने एक बयान जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा के अनुरूप अब जगदलपुर के बाद बहुत जल्द बिलासपुर हवाई अड्डे से भी नियमित वायु सेवा का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। राज्य सरकार के विमानन विभाग ने एयरपोर्ट के संचालन की सभी आवश्यक सुविधाएं जुटा ली हैं तथा राज्य सरकार की तरफ से सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद एयरपोर्ट कैटेगरी 3सी के लाइसेंस के लिए डायरेक्टर ऑपरेशन डीजीसीए को पत्र भी लिख दिया है।  3सी कैटेगरी के एयरपोर्ट पर एटीआर सीरीज और छोटे परिवहन जेट विमान आसानी से संचालित हो सकते हैं। पत्र में इस बात की गुजारिश की गई है कि कृपया जल्द से जल्द लाइसेंस प्रदान करने की कृपा करें।  इस एयरपोर्ट के प्रारंभ हो जाने से बिलासपुर संभाग की एक बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो जाएगी। उम्मीद है कि केंद्र सरकार का उड्डयन मंत्रालय जल्द अपनी स्वीकृति प्रदान करेगा, जिससे बिलासपुर वासियों को नियमित हवाई सेवा की सुविधा मिलने लगेगी और एक बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध हो जाएगी। कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने सभी बिलासपुर वासियों को कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की तरफ से अग्रिम शुभकामनाएं भी  प्रेषित की  हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘संयुक्त वन प्रबंधन: ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिला स्वावलम्बन’ पुस्तक का किया विमोचन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 30 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वन विभाग द्वारा संयुक्त वन प्रबंधन पर ‘संयुक्त वन प्रबंधन: ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिला स्वावलम्बन’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर