“आंकड़े आपको बताएंगे…” राहुल द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर बल्लेबाजों के प्लान का किया खुलासा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 दिसंबर 2023। भारतीय क्रिकेट टीम अभी दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है. दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत तो तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. जहां अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए यह टी20 सीरीज अहम है तो टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. दक्षिण अफ्रीकी धरती पर भारतीय टीम कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है, ऐसे में भारत की नजरें इस बार इतिहास रचने पर होंगी. वहीं आईसीसी वनडे विश्व कप के बाद कोच राहुल द्रविड़ को अनुबंध विस्तार मिला है. राहुल द्रविड़ अनुबंध के बाद अफ्रीकी दौरे के लिए तैयार हैं. इस दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होगी. उसके बाद वनडे मैच होंगे, यह आखिरी में टेस्ट मैच होंगे. द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका की चुनौती का दो टूक आंकलन करते हुए स्वीकार किया कि भारतीय टीम के लिए यह कठिन दौरा होगा। दक्षिण अफ्रीका के दौरे की शुरूआत से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम फॉलो द ब्लूज़ लाइव पर कहा कि वहां बल्लेबाजी करना मुश्किल है. इस दौरान उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान गेम प्लान को लेकर भी खुलासा किया. राहुल द्रविड़ ने कहा,”तो, यह बल्लेबाजी करने के लिए एक चुनौतीपूर्ण जगह है, आंकड़े आपको यह बताएंगे. यह बल्लेबाजी करने के लिए सबसे कठिन स्थानों में से एक है, खासकर सेंचुरियन और जोहान्सबर्ग में. विकेट थोड़ा प्रभावित करते हैं. और वे ऊपर-नीचे भी होते रहते हैं. प्रत्येक बल्लेबाज के पास एक गेम प्लान होगा कि वे कैसे जाना चाहते हैं, जब तक वे इसके बारे में स्पष्ट हैं और वे इसके लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए अभ्यास कर रहे हैं, यह ठीक है. हम हर किसी से एक ही तरह से खेलने की उम्मीद नहीं करते हैं।

राहुल द्रविड़ ने आगे कहा,”हम चाहते हैं कि वे इस बारे में स्पष्ट रहें कि उनके लिए क्या काम करता है, और फिर उस पर अमल करने में सक्षम हों. लड़के, एक बार जब वे वहां पहुंच जाते हैं, तो उनमें से बहुत कुछ मानसिक होता है, और मुझे लगता है, आप जानते हैं, हम कोशिश करते हैं और इस पर जोर देते हैं सच तो यह है कि अगर हम आगे बढ़ते हैं, अगर हमें सेट होने का मौका मिलता है, तो वे इसे मैच जिताने वाला योगदान देने की कोशिश करते हैं।

बता दें, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाना है. इसके बाद 12 दिसंबर को सीरीज का दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा. सीरीज का आखिरी टी20 मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा.  दोनों देश इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे. वनडे सीरीज का पहला मैच 17 दिसंबर, दूसरा 19 दिसंबर और तीसरा 21 दिसंबर को खेला जाएगा. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी, जबकि दूसरा मैच तीन जनवरी से होगा।

Leave a Reply

Next Post

रोज मजे से खा जाते हैं 3 से 4 संतरे, अगर आपको हैं यह 2 बीमारियां तो बिल्कुल ना खाएं ऑरेंज, सेहत को नुकसान होगा ज्यादा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 07 दिसंबर 2023। सर्दियों का मौसम आ चुका है. इस समय फलों और सब्जियों की सबसे ज्यादा वैराइटी बाजार में देखने को मिलती है. मौसम के मुताबिक फल खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. इससे उस समय शरीर को जरूरी पोषक तत्व आसानी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप