छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा और दिवाली पर 6-6 दिन की छुट्टी,कुल 64 दिनों का अवकाश घोषित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 12 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी है। कुल 64 दिनों तक सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। इस महीने से त्योहारी छुट्टी शुरू हो गई है। दशहरा पर 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। इसके बाद नवंबर में दिवाली पर 11 से 16 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। अवकाश को लेकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिल रही है। विभागीय आदेशानुसार प्रदेश में 64 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। 

राज्य शासन ने शिक्षण सत्र 2023-24 के लिए छुट्टियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश में दीपावली और दशहरा पर छुट्टी के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए भी आदेश जारी किया गया है। प्रदेश में 64 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। इसमें  छह दिनों तक दशहरा की छुट्टी और छह दिन तक दीपावली पर अवकाश रहेगा। वहीं छह दिन की शीतकालीन छुट्टी और 45 दिन ग्रीष्मकालीन छुट्टी भी शामिल है।

ये है छुट्टी का शेड्यूल
प्रदेश में 23 अक्टूबर से छुट्टी शुरू हो जाएगी। दशहरे पर स्कूलों में 23 से 28 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। दीपावली पर 11 नवंबर से 16 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। इसके अलावा शीतकालीन 25 दिसंबर से 30 दिसंबर तक छुट्टी रहेगी। इसके बाद ग्रीष्मकालीन छुट्टी 1 मई 2024 से 15 जून 2024 तक स्कूलों में में छुट्टी रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है गन्ने के रस या ताड़ के रस से बनाया जाने वाला काला गुड़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 12 अक्टूबर 2023। आपने गुड़ तो बहुत खाया होगा, लेकिन क्या आपने काला गुड़ खाया है? मूल रूप से, काला गुड़ गन्ने के रस या ताड़ के रस से बनाया जाने वाला पारंपरिक गुड़ है। इस दौरान इसे न तो परिष्कृत किया जाता है और […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर