यशपाल शर्मा की ‘झाड़-फूंक’ से ओटीटी पर मचेगा खौफ!

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 01 नवंबर 2026। अपनी दमदार अदाकारी से हर किरदार में जान फूंकने वाले अभिनेता यशपाल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को डर, रहस्य और रोमांच की अनदेखी दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं। उनकी नई सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘झाड़-फूंक’ जिओ हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म की ओटीटी दस्तक के साथ मेकर्स ने नया ट्रेलर भी जारी किया है, जो अपनी रहस्यमयी झलकियों और खौफनाक घटनाओं से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाता है।

निर्देशक राजन रामगोपाल वर्मा की इस फिल्म में यशपाल शर्मा के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे, सुम्बुल तौकीर खान, हर्ष राजपूत और अप्रतिम सिंह अहम भूमिकाओं में हैं। यशपाल शर्मा के मुताबिक, उनका किरदार कई परतों वाला है, जो कलाकार के तौर पर उन्हें चुनौतीपूर्ण लगा। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “झाड़-फूंक मेरे लिए एक दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण फिल्म रही है। मेरे किरदार में कई परतें हैं और यही बात इसे निभाने के लिहाज से खास बनाती है। एक कलाकार के तौर पर मुझे ऐसे किरदार पसंद हैं, जिनमें दर्शकों को हर पल कुछ नया महसूस हो और वे उसके बारे में सोचने पर मजबूर हों। राजन रामगोपाल वर्मा के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा। फिल्म की कहानी और इसका सस्पेंस दर्शकों को बांधे रखेगा। मुझे खुशी है कि अब यह फिल्म जिओ हॉटस्टार के माध्यम से देशभर के दर्शकों तक पहुंच रही है।

कहानी उत्तराखंड की पहाड़ियों में एक सड़क दुर्घटना के बाद शुरू होती है, जहां गर्भवती आस्था एक अनजान घर में शरण लेती है। शुरुआत में मददगार नजर आने वाला परिवार धीरे-धीरे रहस्यमयी और डरावना लगने लगता है। एक अनजान महिला की मौजूदगी, साथी का लापता होना और आने वाले बच्चे की सुरक्षा की चिंता कहानी को रोमांचक मोड़ देती है।

नीव एंटरटेनमेंट इंडिया के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता शैलेश परिहार और सह-निर्माता वृंदा ब्रह्मभट्ट हैं। हॉरर, सस्पेंस और मनोवैज्ञानिक डर का संगम पेश करती ‘झाड़-फूंक’ में यशपाल शर्मा की दमदार मौजूदगी दर्शकों के लिए खास आकर्षण है।

Leave a Reply

Next Post

ट्रेकिंग के दौरान छह भारतीय पर्यटक लापता

शेयर करेभारी बर्फबारी के बीच सेना ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नेपाल, 01 नवंबर 2026। नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बाद छह भारतीय पर्यटक लापता हो गए हैं। इनमें दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। सभी पर्यटक नेपाल की सबसे गहरी झीलों में से […]

You May Like

दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे जलाने की मिली अनुमति....|....रामायण एडवांस बुकिंग: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार रणबीर कपूर की फिल्म....|....महिलाओं में जानलेवा कैंसर के संकेत मिनटों में बताएगा एआई....|....ओलंपिक से पहले बदलाव की तैयारी: प्रो लीग में नई हॉकी टीम उतारेगा भारत....|....'हां, रूस और चीन हमारी जासूसी करते हैं'....|....8-9 वोट से चुनाव हारने का बदला लेने 1.20 लाख की सुपारी....|....कबरा हाथी का खौफनाक तांडव: बाइक सवार समेत दो लोगों को कुचलकर मार डाला....|....गोदाम पर छापा मारकर 2 करोड़ का अवैध गुटखा जब्त....|....बुंदेलखंड में गंभीर बीमारियों के कारणों की होगी पड़ताल....|....लोन जारी नहीं किया, फिर भी काटते रहे किस्त