कोलकाता हाई अलर्ट पर, ईस्टर्न रेलवे भी हाई अलर्ट पर, क्विक रिस्पॉन्स टीम बनाई

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 11 नवंबर 2025। दिल्ली में सोमवार शाम हुए धमाके के बाद पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस घटना के बाद कोलकाता, उसके आसपास के इलाकों और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूरे शहर में पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है, मेट्रो स्टेशनों पर सघन जांच चल रही है, और ईस्टर्न रेलवे ने भी रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को तैनात किया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

ईस्टर्न रेवले हाई अलर्ट पर दिल्ली में हुए धमाके के मद्देनज़र ईस्टर्न रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। ईस्टर्न रेलवे के सीपीआरो ने एक बयान जारी करके बताया है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) बनाई गई है, जो तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहेगी।

ईस्टर्न रेलवे के सभी मंडलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और ट्रेनों में कड़ी सुरक्षा निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, ईस्टर्न रेलवे के सभी अधिकारी, जिनमें आईजी-कम-पीसीएससी भी शामिल हैं, रेलवे क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

'दिल्ली धमाके के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, इसकी तह तक जाएंगे', भूटान में बोले पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर थिम्फू 11 नवंबर 2025। भूटान के दो दिवसीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में हुई कार विस्फोट की घटना पर दुख व्यक्त किया और साथ ही ये भी कहा कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने दिल्ली विस्फोट की […]

You May Like

घर से साथ निकलीं तीन सहेलियां, तालाब में मिलीं तीनों की लाशें....|....इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने को लेकर छात्रों का हंगामा....|....पंजाब सरकार का कर्मचारियों को तोहफा....|....जयपुर की बड़ी चौपड़ में भीषण आग....|....पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर कराया गया खाली....|....एमपी में मानसून की आखिरी बाजी बाकी: 21 सितंबर तक फिर बरसेंगे बादल....|....धर्म बांधता नहीं बल्कि मुक्त करता है: मोहन भागवत....|....इंदौर: 37 किमी दूर छुपा है कुदरत का अनोखा खजाना....|....हिमाचल में ठंड की दस्तक, केलांग में 3.8°C पहुंचा तापमान....|....लाडली के जन्मदिन पर घर आने का किया था वादा, लौटे पर तिरंगे में लिपटे हुए