आपसी रिश्तों की अहमियत को और मजबूत करेगा ‘संस्कार’- के.सी. बोकाडिया

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 31 अक्टूबर 2026। बड़े पर्दे पर कई यादगार फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, दिग्गज फिल्ममेकर के.सी. बोकाडिया अब अपने पारिवारिक धारावाहिक ‘संस्कार’ के माध्यम से टेलीविजन दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। धारावाहिक को मिल रहे प्यार और सराहना के बीच उन्होंने मुंबई में मीडिया के साथ केक काटकर इसकी सफलता का जश्न मनाया और अपनी खुशी साझा की। ‘संस्कार’ का प्रसारण डीडी नेशनल पर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे होता है। पारिवारिक रिश्तों, भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर आधारित यह धारावाहिक दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना रहा है। बीएमबी प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रस्तुत ‘संस्कार’ एक मल्टी-स्टारर पारिवारिक ड्रामा है। इसे के.सी. बोकाडिया ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसके निर्माता राजेश बोकाडिया और के.सी. बोकाडिया हैं।धारावाहिक में दर्शन जरीवाला, जरीना वहाब, अमन वर्मा, मुग्धा गोडसे, राकेश बेदी, पंकज बेरी, महेश ठाकुर, सुप्रिया कार्निक और राजेश खेरा सहित तीन दर्जन से अधिक कलाकार नजर आ रहे हैं।

इस अवसर पर के.सी. बोकाडिया ने कहा,  “लोग आज भी पुरानी फ़िल्में, गाने अधिक पसन्द करते हैं क्योंकि उनमें भारतीय माहौल, संस्कृति और संस्कार की झांकी मिलती है। धारावाहिक ‘संस्कार’ दर्शकों को उसी संस्कार की याद दिलाता है। हर एपिसोड के बाद देश के हर राज्य और शहर-गांव से सैकड़ों फोन और मैसेज आते हैं। लोग ‘संस्कार’ के डायलॉग, सिनेमैटोग्राफी, लोकेशन और कहानी की तारीफ करते हैं।” मीडिया के साथ सफलता का जश्न मनाते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि यह धारावाहिक दर्शकों के बीच पारिवारिक प्रेम, सम्मान और आपसी रिश्तों की अहमियत को और मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Next Post

सनथ जयसूर्या की मौजूदगी में ISCL का भव्य आगाज

शेयर करेसनथ जयसूर्या के दमदार आगाज से ISCL सीजन-2 का बिगुल  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 31 अक्टूबर 2026। क्रिकेट सिर्फ बड़े स्टेडियमों, अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों और नामचीन खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है। इसकी असली धड़कन तो उन गलियों और मोहल्लों में भी बसती है, जहां अनगिनत प्रतिभाएं बड़े मंच पर […]

You May Like

मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू....|....कनाडा बनेगा यूरोपीय संघ का पहला ‘एसोसिएट सदस्य’....|....अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी....|....चार करोड़ रुपये वापस पाने की कारोबारी की याचिका खारिज....|....राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल? अब 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी....|....खजुराहो के जवारी वामन मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को मिलेगा मूल स्वरूप....|....लिपिकों को सीधे एडीपीओ बनाने का रास्ता बंद....|....बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी....|....कूना में चीते की मौत पर बड़ी कार्रवाई....|....वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ से बब्बर शेरों का दिल्ली कूच