राष्ट्रपति ने नौसेना के नए झंडे और डिजाइन को दी मंजूरी, खत्म हुई ब्रिटिशकाल की परंपरा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 06 दिसंबर 2022। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय नौसेना के नए झंडे और इंडियन नेवी क्रेस्ट की नई डिजाइन को मंजूरी दे दी है, जिसका अनावरण रविवार (04 दिसंबर 2022) को नौसेना दिवस पर विशाखापत्तनम में किया गया। औपनिवेशिक काल से जुड़ी चीजों से छुटकारा पाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया और राष्ट्रीय प्रयास के अनुरूप नौसेना पताका को नई डिजाइन में बदला गया है। साथ ही नौसेना के ध्वज को नया रूप दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो सितंबर 2022 को आईएनएस विक्रांत को इंडियन नेवी के बेड़े में शामिल किया था। इसके साथ ही नौसेना की नई पताका का अनावरण करके औपनिवेशिक काल के प्रतीक से छुटकारा दिलाया था। नौसेना के नए झंडे में सेंट जॉर्ज क्रॉस को हटा दिया गया है।  नई पताका को सफेद पृष्ठभूमि पर लाल क्षैतिज और लंबवत रेखाओं को जुड़वा सीमाओं के साथ एक नीले अष्टकोण के साथ नया रूप दिया गया है। वहीं, नई पताका के ऊपरी हिस्से में बाईं ओर राष्ट्रीय ध्वज को अपरिवर्ति रखा गया है।

छह सितंबर 2017 को अपनाई गई थी पूर्ववर्ती डिजाइन
भारतीय नौसेना के लिए प्रेसिडेंट्स स्टैंडर्ड एंड कलर की पूर्ववर्ती डिजाइन छह सितंबर 2017 को अपनाई गई थी। जिसके केंद्र में क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर लाल बैंड शामिल थे और उनके इंटरसेक्शन पर राष्ट्रीय प्रतीक था। राष्ट्रीय ध्वज ऊपरी बाएं कैंटन में था और एक गोल्डन एलिफेंट फ्लाई साइड पर निचले दाएं कैंटन में था। यह डिजाइन तत्कालीन नौसेना इनसाइन से प्रेरित थी। बता दें, वर्ष 1950 के बाद अब तक चार बार भारतीय नौसेना का चिन्ह बदला जा चुका है। 26 जनवरी 1950 पहले गणतंत्र दिवस के अवसर पर नौसेना का झंडा भारत के अनुरूप बदला गया था। 

Leave a Reply

Next Post

संसद सत्र के दौरान दिल्ली में गरजेंगे किसान, भारत जोड़ो यात्रा के साथ कांग्रेस ने खोला दूसरा मोर्चा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 06 दिसंबर 2022। कांग्रेस पार्टी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर नौ दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर की रैली आयोजित करने की घोषणा की है। सात दिसंबर से संसद सत्र शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत में ही कांग्रेस पार्टी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण