भाजपा सरकार के संरक्षण में खाद, रेत, शराब पर ओवर रेटिंग कर काली कमाई का खेल खेला जा रहा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 20 जून 2026। भाजपा सरकार के सरंक्षण में ओवर रेटिंग कर काली कमाई का खेल खेलने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार को चंदा कमीशन दो और कालाबाजारी ओवर रेटिंग कर जनता को लूटो की नीति चल रही है। किसानों को सहकारी सोसायटियों में यूरिया, डीएपी खाद नहीं मिल रहा है, लेकिन खाद माफिया ओवर रेटिंग कर खुले बाजार में खाद को बेरोक-टोक बेचकर मुनाफाखोरी कर रहा है। सरकारी शराब दुकानों में शराब की तय कीमतों से प्रति बोतल 80 रु. से 90 रु. तक की ओवर रेटिंग वसूली हो रही है। नकली और मिलावटी शराब बेची जा रही है। इसमें आबकारी विभाग की बड़ी भूमिका है। रेत माफिया सिंडिकेट बनाकर अवैध खनन कर ही रहे है, जनता को ओवर रेट पर रेत बेचा जा रहा है। बिजली विभाग उपभोक्ता को स्पॉट बिलिंग में बिल कुछ और दे रहे है। भुगतान के समय राशि कुछ और ले रहे है। कमर्शियल सिलेंडर, घरेलू सिलेंडर भी ओवर रेट में बेचे जा रहे है। किसानों को पम्प में डीजल मिल नहीं रहा है लेकिन ओवर रेट पर मिल रहा है। भाजपा ने प्रदेश को काली कमाई का अड्डा बना दिया है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की काली कमाई की नीति से हर वर्ग परेशान है। रेत माफिया, जमाखोरी, कालाबाजारी करने वालो को खुली छूट दे दी गई है। प्रदेश से काली कमाई कर दिल्ली में बैठे भाजपा के बड़े नेताओं तक पहुँचाकर कुर्सी बचाने की खेल खेला जा रहा है। जनता को लूटा जा रहा है, लुटेरों को संरक्षण दिया जा रहा है। सिर्फ वसूली चल रही है। माफियों का हौसला इतना बुलंद है कि कालाबाजारी के खिलाफ आवाज उठाने वालों को डराया, धमकाया जा रहा है। उन पर प्राण घातक हमला हो रहा है। इस ओवर रेटिंग वाली सरकार को जनता अब बदलना चाहती है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री, मंत्रियों का भरोसा खो बैठे है, सरकार में विश्वास का संकट - दीपक बैज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 जून 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास में अचानक मंत्रियों की बैठक बुलाना तथा बैठक के बाद जो खबरे सामने आ रही वह बताती है कि भाजपा की सरकार आपसी अंतर्कलह से जूझ रही तथा सरकार अपने लोगों को विश्वास […]

You May Like

शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे....|....बाल-बाल बची टीम इंडिया: जापान के खिलाफ उलटफेर से बचा भारत....|....अशासकीय महाविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ड्राफ्ट तैयार....|....पति को घरजमाई बनने को कहना क्रूरता नहीं....|....भारत और चिली व्यापक आर्थिक साझेदारी पर सहमत....|....एसटी को अनारक्षित पद पर पदोन्नति के लिए करना होगा शामिल, निर्देश जारी....|....सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा भिलाई का मकान सील....|....छत्तीसगढ़ में व्याख्याता के 854 पदों पर निकली भर्ती....|....एशियन गेम्स: स्वर्ण पदक का खाता खुला....|....स्पेसएक्स को मिलेगी वाइल्डलाइफ की जमीन