PSLV-C61 मिशन के विफल होने पर इसरो सख्त, कारणों की जांच के लिए राष्ट्रीय समिति गठित; रॉकेट का ऑडिट शुरू

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 मई 2025। पृथ्वी अवलोकन सैटेलाइट ईओएस-09 को सूर्य की समकालिक ध्रुवीय कक्षा में स्थापित करने वाले रॉकेट पीएसएलवी-सी61 के असफल होने को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) गंभीर है। मिशन के फेल होने के कारणों की जांच के लिए इसरो ने राष्ट्रीय समिति का गठन किया है। इस समिति ने रॉकेट का ऑडिट शुरू कर दिया है। समिति पूरी रॉकेट की गहन समीक्षा के बाद रिपोर्ट सौंपेगी। बीते रविवार को इसरो का रॉकेट पीएसएलवी सी 61 मिशन फेल हो गया था। पीएसएलवी-सी61 रॉकेट को आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। यह पीएसएलवी रॉकेट का 63वां और एक्सएल कॉन्फिगरेशन में 27वां मिशन था। शुरूआती दो चरणों में सब कुछ सामान्य था। लेकिन जब तीसरे चरण ने काम करना शुरू किया, तभी एक तकनीकी समस्या सामने आई। तीसरे चरण में प्रेशर कम होने की वजह से सैटेलाइट अपनी जगह तक नहीं पहुंच पाया। इसके बाद इसरो ने मिशन के फेल होने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

समिति में कौन-कौन 
पीएसएलवी सी 61 मिशन की जांच के लिए गठित की गई राष्ट्रीय विफलता विश्लेषण समिति में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं। समिति के साथ पीएसएलवी सी 61 मिशन से जुड़ा डाटा साझा किया जा चुका है। माना जा रहा है कि समिति महीने के मध्य तक अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे होने वाले प्रक्षेपणों को लेकर फैसला लिया जाएगा। 

क्या थी ईओएस-09 सैटेलाइट?
जानकारी के मुताबिक, ईओएस-09 से वास्तविक समय में मिलने वाली सटीक जानकारी कृषि, वानिकी निगरानी, आपदा प्रबंधन, शहरी नियोजन और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अनुप्रयोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित होती। इस मिशन का उद्देश्य देश भर में विस्तारित तात्कालिक समय पर होने वाली घटनाओं की जानकारी जुटाने की आवश्यकता को पूरा करना था। इसरो के मुताबिक, करीब 1,696.24 किलोग्राम वजन वाला पृथ्वी अवलोकन उपग्रह-09 वर्ष 2022 में प्रक्षेपित ईओएस-04 जैसा ही है। ईओएस-09 की मिशन अवधि पांच वर्ष थी। वहीं उपग्रह को उसकी प्रभावी मिशन अवधि के बाद कक्षा से बाहर निकालने के लिए पर्याप्त मात्रा में ईंधन आरक्षित किया गया था, ताकि इसे दो वर्षों के भीतर कक्षा में नीचे उतारा जा सके, जिससे मलबा-मुक्त मिशन सुनिश्चित रहे।

Leave a Reply

Next Post

नीति आयोग की बैठक : मुख्यमंत्री रेखा ने पेश किया विकसित दिल्ली का रोडमैप, यमुना की सफाई प्राथमिकता में आई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 मई 2025। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को नीति आयोग की दसवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में ‘विकसित दिल्ली’ का रोडमैप प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली सरकार के प्रयासों में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने यमुना […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान