झारखंड में राज्यपाल ने इंडी गठबंधन को दिया सरकार बनाने का न्योता, हेमंत सोरेन एक बार फिर बनेंगे सीएम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 04 जुलाई 2024। झारखंड में तेजी से बनते-बिगड़ते सियासी समीकरण के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इंडिया अलायंस विधायक दल का नेता चुन लिया गया। अब राज्यपाल सीवी राधाकृष्णन ने इंडी गठबंधन के नेताओं को आज दोपहर साढ़े 12 बजे राजभवन में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। बताया जा रहा है कि झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता राजभवन जाएंगे।

गौरतलब है, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कल राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। वहीं, हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। हाल ही में हुई बैठक में उपस्थित गठबंधन के सभी विधायकों ने एक मत से हेमंत सोरेन को अपना नेता चुना। इससे पहले बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों के बीच विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पहले अपने इस्तीफे की पेशकश। उसके बाद चंपई सोरेन ने ही विधायक दल के नेता और राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया है। वहीं चंपाई सोरेन समन्वय समिति के चेयरमैन होंगे। हालांकि अभी तक औपचारिक रूप से इंडिया अलायंस की ओर से नेतृत्व परिवर्तन को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Next Post

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा सात को, सीएम पटेल ने पुलिस विभाग से जाने सुरक्षा इंतजाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अहमदाबाद 04 जुलाई 2024। भगवान जगन्नाथ की 147वीं वार्षिक रथ यात्रा सात जुलाई को अहमदाबाद में निकलेगी। इस धार्मिक आयोजन में देवी-देवताओं के दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर लाखों लोग एकत्रित होते हैं। इस आयोजना की सुरक्षा के लिए 18,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव