कृति-रश्मिका की ‘इंस्टा वॉर’ ने बढ़ाया कॉकटेल 2 का तापमान

admin
शेयर करे

कृति सेनन के तंज के बाद रश्मिका ने उठाया बड़ा कदम

कॉकटेल 2 की कृति-रश्मिका के बीच बढ़ी टेंशन

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 21 मई 2026। बॉलीवुड में फिल्मों के प्रमोशन अब सिर्फ पोस्टर और ट्रेलर तक सीमित नहीं रहे, बल्कि सोशल मीडिया की मज़ेदार नोकझोंक भी इसका बड़ा हिस्सा बन चुकी है। आने वाली फिल्म कॉकटेल 2 इस समय अपने गानों से ज्यादा कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की इंस्टाग्राम “कोल्ड वॉर” को लेकर चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का नया गाना मशूका रिलीज़ हुआ, जिसमें कृति सेनन और शाहिद कपूर की सिज़लिंग केमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया।

दिलचस्प बात यह रही कि फिल्म के दो अनरिलीज़्ड गानों-मशूका और तुझको — के बीच एक खास लिसनिंग इवेंट में वोटिंग करवाई गई। बेहद कम अंतर से मशूका जीत गया और पहले रिलीज़ कर दिया गया। बस यहीं से शुरू हुई सोशल मीडिया पर मज़ेदार तकरार। रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में वोटिंग को “रिग्ड” बता दिया, तो कृति ने भी तंज कसते हुए जवाब दिया, “माशूका को पके आम पसंद हैं, खट्टे अंगूर नहीं।”

लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब रश्मिका ने अचानक अपने गाने तुझको का वीडियो “गलती से” इंस्टाग्राम पर लीक कर दिया। अब यह सच में गलती थी या स्मार्ट प्रमोशनल प्लान, यह तो वही जानें, लेकिन इतना तय है कि कॉकटेल 2 ने रिलीज़ से पहले ही फैंस का जबरदस्त मनोरंजन शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

बधिर फैन से सांकेतिक भाषा में बात कर अदा शर्मा ने जीता दिल

शेयर करेबिना शब्दों के अदा शर्मा ने जीत लिया दिल अदा शर्मा ने बिना शब्दों के बयां किया प्यार, फैन (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 21 मई 2026। फिल्मी दुनिया में जहां सितारे अक्सर अपनी फिल्मों और ग्लैमर को लेकर चर्चा में रहते हैं, वहीं कुछ कलाकार अपने व्यवहार और […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज